{"_id":"65cc68940a2c11548a0a9f74","slug":"bjp-mp-nishikant-dubey-says-i-had-already-said-that-the-soren-family-will-be-sent-to-jail-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'मैंने पहले ही कहा था कि सोरेन परिवार...', झामुमो और कांग्रेस के अस्तित्व खोने पर BJP ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: 'मैंने पहले ही कहा था कि सोरेन परिवार...', झामुमो और कांग्रेस के अस्तित्व खोने पर BJP ने कही ये बात
Wed, 14 Feb 2024 12:45 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:45 PM IST
सार
निशिकांत दुबे ने कहा कि मैंने ट्वीट किया था कि कुछ विधायक संपर्क में हैं। झामुमो और कांग्रेस अपना अस्तित्व खो देंगे। कुछ लोगों को लगता है कि मैंने गलत ट्वीट किया है। मैंने सभी से मेरा ट्वीट संभालकर रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
निशिकांत दुबे (फाइल फोटो)
विस्तार
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को पत्रकारों से बात। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन-चार साल के दौरान हमने दो चीज का वादा किया था। पहला यह था कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल जाएंगे, जो पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
#WATCH | Deoghar: On Jharkhand CM Hemant Soren, BJP MP Nishikant Dubey says, "I had already said that the Soren family will be sent to jail. I had tweeted that some MLAs are in contact, and JMM & Congress will lose their existence. Some people think that I have done a wrong… pic.twitter.com/n3Uc26s9YT
— ANI (@ANI) February 14, 2024
विज्ञापन
दुबे ने कहा, 'मैंने पहले ही कहा था कि सोरेन परिवार को जेल भेजा जाएगा, वो तो हो गया। कुछ लोग ही बचे हैं बस। मैंने ट्वीट किया था कि कुछ विधायक संपर्क में हैं। झामुमो और कांग्रेस अपना अस्तित्व खो देंगे। कुछ लोगों को लगता है कि मैंने गलत ट्वीट किया है। मैंने सभी से मेरा ट्वीट संभालकर रखने के लिए कहा है, क्योंकि साल 2024 में, झारखंड में न तो झामुमो और न ही कांग्रेस दिखाई देगी। झामुमो तीन-चार टुकड़ों में टूट जाएगी।'
विज्ञापन