फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP MP Jayant Sinha said CM Hemant Soren interested only in building his image

झारखंड: भाजपा सांसद जयंत सिन्हा बोले- सीएम हेमंत सोरेन को सिर्फ अपनी छवि बनाने में दिलचस्पी

Sun, 19 Dec 2021 12:57 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, हजारीबाग
पीटीआई, हजारीबाग Published by: देव कश्यप Updated Sun, 19 Dec 2021 12:57 AM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने सीएम सोरेन पर अपनी उपलब्धियों को बढ़ावा देने और राज्य के सात जिलों में फैले डीवीसी के कमांड क्षेत्र में लंबे समय तक बिजली कटौती की समस्या को हल करने के लिए कोई प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
BJP MP Jayant Sinha said CM Hemant Soren interested only in building his image
भाजपा सांसद जयंत सिन्हा - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम को सिर्फ अपनी छवि बनाने में दिलचस्पी है, जनहित के कामों से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने सीएम सोरेन पर अपनी उपलब्धियों को बढ़ावा देने और राज्य के सात जिलों में फैले डीवीसी के कमांड क्षेत्र में लंबे समय तक बिजली कटौती की समस्या को हल करने के लिए कोई प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया। सिन्हा ने कहा कि सोरेन दिसंबर 2019 में सत्ता में आने के बाद से लंबित डीवीसी के बकाया का भुगतान करके बिजली संकट को हल करने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, हालांकि राज्य सरकार के खजाने में धन की कोई कमी नहीं है। 

विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि उन्होंने हजारीबाग और रामगढ़ जिलों सहित डीवीसी कमांड क्षेत्र में बिजली संकट का मुद्दा संसद में उठाया था और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने आश्वासन दिया था कि समस्या के समाधान के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "सोरेन को केवल अपनी उपलब्धियों को बढ़ावा देकर अपनी छवि बनाने की चिंता है। उनकी डीवीसी कमांड क्षेत्र में मौजूदा बिजली संकट को हल करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीवीसी की शिकायतें वाजिब हैं क्योंकि बकाया का भुगतान न करने के कारण उसके पास अपने बिजली स्टेशनों को ईंधन उपलब्ध कराने के लिए कोयला खरीदने के लिए कोई फंड नहीं है। उन्होंने कहा, आरके सिंह ने सुझाव दिया था कि डीवीसी और झारखंड सरकार को संकट के समाधान के लिए एक-दूसरे के साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए।

जयंत सिन्हा ने आंदोलन की दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि अगर बिजली की स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो भाजपा झारखंड में आंदोलन करेगी। सिन्हा ने रांची से दिल्ली और पटना के लिए बरकाखाना, हजारीबाग और कोडरमा होते हुए फास्ट ट्रेन चलाने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि रांची से बरकाखाना के बीच रेलवे लाइन का निर्माण पूरा होने वाला है और अगले साल मार्च तक ट्रेनों का ट्रायल रन किया जाएगा। इसके बाद रांची, बरकाखाना, हजारीबाग और कोडरमा को दिल्ली से जोड़ने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित महत्वपूर्ण ट्रेनें सप्ताह में कम से कम एक बार शुरू किया जा सकता है। 


उन्होंने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के हजारीबाग, बरकाखाना और कोडरमा खंड रेल सुविधाओं से वंचित हैं, जबकि यह कोयला परिवहन के माध्यम से अधिकतम राजस्व अर्जित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed