{"_id":"5da9953b8ebc3e939f40853f","slug":"bjp-demands-jharkhand-assembly-election-in-five-phases-congress-and-opposition-demands-in-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने की पांच चरणों में चुनाव की मांग, विपक्ष ने एक दिन में कराने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने की पांच चरणों में चुनाव की मांग, विपक्ष ने एक दिन में कराने को कहा
Fri, 18 Oct 2019 04:04 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 18 Oct 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस और अन्य दलों ने एक ही दिन में मतदान कराने की मांग रखी है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में भारतीय निर्वाचन आयोग की टीम गुरुवार को रांची पहुंची।
विज्ञापन
अधिकारियों ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बात की। सभी दलों ने आयोग की टीम के सामने अपनी बात रखी। कांग्रेस, झामुमो, आजसू और टीएमसी ने एक ही दिन चुनाव कराने की मांग रखी। वहीं, भाजपा पांच चरणों में चुनाव कराने की मांग कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा ने झारखंड की भौगोलिक स्थितियों के कारण होने वाली परेशानियों के मद्देनजर ये मांग की है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिलने के बाद चुनाव आयोग के अफसरों ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन