फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bihar Madhubani Mionr girl Escapes from house to meet boyfriend ranchi railway stataion GRP jawans

ब्वॉयफ्रेंड से मिलने घर से भागी नाबालिग, जालिम ने मना किया तो 'नन्हे फरिश्ते' ने दिया सहारा

Sun, 27 Dec 2020 08:56 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 27 Dec 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
Bihar Madhubani Mionr girl Escapes from house to meet boyfriend ranchi railway stataion GRP jawans
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मधुबनी जिले से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर से भाग गई, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड ने जब मिलने से इनकार कर दिया तो वह झारखंड के रांची स्टेशन पर ही उतर गई। यहां उतरने के बाद शहर की भीड़ देखकर लड़की को घर की याद सताने लगी, वह बिलखने लगी, इसके बाद 'नन्हे फरिश्ते' ने लड़की को रेलवे लाइन रांची के सुपुर्द कर दिया। साथ ही उसके परिजनों को भी जानकारी दी गई।

विज्ञापन


बताया गया है कि बिहार के मधुबनी जिले के सिमरा गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की घर से भागकर सिकंदराबाद के लिए निकली, लेकिन जिस लड़के से मिलने के लिए लड़की ने घर वालों को बिना बताए इतना बड़ा कदम उठाया था, उसने मुलाकात करने से ही इनकार कर दिया। 
विज्ञापन



घर की याद आने पर उतरी रांची रेलवे स्टेशन
इसके बाद लड़की ट्रेन के भीतर ही रोने लगी। रांची स्टेशन तक पहुंचते-पहुंचते नाबालिग को घर की याद आने लगी और उसे अपने इस कदम पर पछतावा होना भी शुरू हो गया। इसके बाद रांची रेलवे स्टेशन आने पर वह उतर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नाबालिग से शादी कर रहा था युवक, पुलिस ने रोका तो दुल्हन की छोटी बहन का अपहरण कर भागा

अकेली लड़की देख उसकी हिफाजत में पहुंचे जवान
वहीं, स्टेशन पर अकेले बैठी नाबालिग लड़की को रोते-बिलखते देख आरपीएफ रांची डिवीजन की ‘नन्हे फरिश्ते’ टीम उसके पास पहुंची और उसके रोने की वजह पूछी। इस पर लड़की ने बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मिलने से इनकार कर दिया है और वह घर जाना चाहती है। 


लड़की के परिजनों को दी गई जानकारी
लड़की की इस दयनीय स्थिति को देखकर जवानों ने उसे तुरंत सही सलामत रेलवे लाइन रांची को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों को फोन किया गया और उन्हें बताया गया कि नाबालिग रांची रेलवे स्टेशन पर है।  

दो महिला तस्कर गिरफ्तार
दूसरी तरफ, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रांची से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं एक नाबालिग लड़की को काम के बहाने दिल्ली ले जा रही थीं। लड़की के भाई को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने रेल मदद एप पर उसे बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों महिलाओं को दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed