फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bihar Election: Hemant Soren JMM will not contest the Bihar Assembly elections

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी हेमंत सोरेन की JMM, राजद और कांग्रेस पर साजिश का आरोप लगाया

Mon, 20 Oct 2025 05:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 20 Oct 2025 05:41 PM IST
सार

Bihar Election 2025: कुछ समय पहले ही स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाली झामुमो ने अब बिहार चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। झामुमो ने राजद और कांग्रेस पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Bihar Election: Hemant Soren JMM will not contest the Bihar Assembly elections
झामुमो के नेताओं के साथ तेजस्वी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा अब हिस्सा नहीं लेगी। इस बड़े राजनीतिक फैसले की घोषणा झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री एवं बिहार चुनाव प्रभारी सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की।

विज्ञापन


उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि बहुत दुख और आक्रोश के साथ कहना पड़ रहा है कि राजद और कांग्रेस ने झामुमो के साथ खुला राजनीतिक धोखा किया है। गठबंधन के नाम पर हमें अंधेरे में रखा गया, और हमारी हिस्सेदारी को साजिश के तहत कुचल दिया गया। झामुमो की प्रतिबद्धता और समर्पण के बावजूद हमारे साथ धूर्तता की गई। सोनू ने कहा कि झामुमो ने हमेशा गठबंधन धर्म निभाया है। 2019 में जब हेमंत सोरेन की सरकार बनी तो राजद के एक विधायक को मंत्री पद देकर हमने अपनी प्रतिबद्धता साबित की। 2020 के चुनाव में भी झामुमो ने गठबंधन को मजबूती दी। लेकिन आज वही राजद और कांग्रेस अपने स्वार्थ में अंधे होकर हमें दरकिनार कर गए।
विज्ञापन


पढे़ं: Jharkhand: बिहार चुनाव में झामुमो को मिला धोखा, तो खेल दिया बड़ा सियासी दांव; मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजद नेतृत्व की यह राजनीतिक चालबाजी और धूर्तता सिर्फ झामुमो के साथ नहीं, बल्कि झारखंड की जनता और आदिवासी अस्मिता के साथ विश्वासघात है। यह झारखंड की आत्मा को चोट पहुंचाने वाला कदम है। इस राजनीतिक छल का जवाब आने वाले दिनों में जरूर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में झामुमो इंडिया गठबंधन का मजबूत स्तंभ बन सकता था, लेकिन उसे षड्यंत्रपूर्वक कमजोर किया गया। “अब समय आ गया है कि झारखंड में गठबंधन की समीक्षा हो और सच्चे साथियों की पहचान की जाए, उन्होंने कहा। कि धोखे की राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चलती, अब हिसाब जरूर होगा। यह धोखा झारखंड के आदिवासियों के साथ राजद और कांग्रेस ने किया है। झारखंड के आदिवासी इसे काभी नहीं भूलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed