फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bihar Assembly Elections 2025 Discussions on seat sharing in All India Alliance intensify CM Hemant Soren lea

Bihar Politics : पटना में 6 अक्तूबर को इंडिया गठबंधन की अहम बैठक, झामुमो 12 सीटों पर दावा करने की तैयारी में

Sun, 05 Oct 2025 08:36 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 05 Oct 2025 08:36 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर 6 अक्तूबर को पटना में अहम बैठक होने जा रही है। झामुमो इस बार बिहार में कम से कम 12 सीटों पर दावा करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Bihar Assembly Elections 2025 Discussions on seat sharing in All India Alliance intensify CM Hemant Soren lea
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा अब किसी भी दिन हो सकती है। आचार संहिता लागू होने से पहले इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर मंथन तेज हो गया है। इसी कड़ी में 6 अक्टूबर को पटना में गठबंधन की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें सभी प्रमुख दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय को बैठक में शामिल होने की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेता शनिवार को पटना रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन

सीट शेयरिंग पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा
बैठक में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की मौजूदगी तय मानी जा रही है। संभावना है कि इसी बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही इस दिशा में रणनीति तैयार कर चुके हैं, ताकि गठबंधन में तालमेल बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

झामुमो और आरजेडी के रिश्तों को और मजबूत किया था
पिछले दिनों पटना में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार रैली’ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी ने झामुमो और आरजेडी के रिश्तों को और मजबूत किया था। उस दौरान सोरेन ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी शिष्टाचार भेंट की थी। भले ही सीट बंटवारे पर औपचारिक चर्चा नहीं हुई थी, लेकिन दोनों नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने की प्रतिबद्धता जताई थी।

सूत्रों के अनुसार, झामुमो बिहार के सीमावर्ती जिलों में अपने संगठन और जनाधार को मजबूत मानता है और इस बार गठबंधन के भीतर कम से कम 12 विधानसभा सीटों पर दावा करने की तैयारी कर रहा है। जिन सीटों पर पार्टी का विशेष दावा बताया जा रहा है, उनमें तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, रामपुर, बनमनखी, जमालपुर, पीरपैंती और चकाई शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar: सीएम नीतीश ने नालंदावासियों को दी 1242 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, जीविका दीदियों से यह बातें कही



दावा: यहां झामुमो का मजबूत जनाधार
पार्टी महासचिव विनोद पांडेय ने कहा, “बिहार के कई सीमावर्ती जिलों में झामुमो का मजबूत जनाधार है। हम महागठबंधन के साझेदारों के साथ मिलकर अपनी बात मजबूती से रखेंगे। हमारा उद्देश्य बिहार में सामाजिक न्याय और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाना है।”

इस बार की बैठक में तय होगा कि झामुमो को बिहार में कितनी सीटें मिलती हैं। पिछली बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी की मांग आरजेडी से पूरी नहीं हो पाई थी। इस बार गठबंधन की एकजुटता और सीट समन्वय ही बिहार में इंडिया गठबंधन की ताकत साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Live Bihar Election Update LIVE : एनडीए के सीट बंटवारे में उठापटक, मांझी-कुशवाहा से मिले भाजपा नेता, चिराग दूर-दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed