फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   bhojpuri orgnaization against yo yo honey singh

हनी सिंह के विरोध में आया भोजपुरी संगठन

Thu, 24 Oct 2013 08:15 PM IST
एजेंसी/जमशेदपुर
एजेंसी/जमशेदपुर Updated Thu, 24 Oct 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri orgnaization against yo yo honey singh

हनी सिंह को अश्लीलता का ब्रांड एंबेस्डर बताते हुए भोजपुरी नवचेतना संगठन ने प्रदेश प्रशासन से उसका जमशेदपुर में होने वाला कांसर्ट रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन


भोजपुरी नवचेतना मंच ने यहां आगामी 31 अक्टूबर को प्रस्तावित विवादास्पद पंजाबी पॉप गायक और अभिनेता हनी सिंह के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार से इसका बहिष्कार करने की अपील की।
विज्ञापन

 
मंच के प्रवक्ता अंकित आनंद ने आज बताया कि श्री कुमार के अलावा स्थानीय एसडीओ और आयकर आयुक्त को भी कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी को पत्र लिख कर अश्लीलता का ब्रांड एंबेस्डर बन चुके इस गायक के कार्यक्रम में भाग नहीं लेने की अपील की गयी है। हमने इस कार्यक्रम को रद्द कराने तथा सभी प्रशासनिक अधिकारियों से इससे दूरी बनाने की भी अपील की है।


वाकिंग एलांग यूथ नाम के एक संगठन द्वारा यहां सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम का नरेंद, मोथी यूथ ब्रिगेड, विश्व हिन्दू परिषद और अबराम समूह नाम के एक स्थानीय स्वयंसेवी संगठन ने भी कथित अश्लीलता के चलते विरोध करते हुए जिला प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed