फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   because of cancellation of the local train Villagers block railway track in jharkhand Dhanbad district

Jharkhand: लोकल ट्रेन के रद्द होने से नाराज ग्रामीणों ने रोक दी रेल, शताब्दी समेत कई ट्रेनें बीच में फंसी

Thu, 01 Dec 2022 04:47 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Dec 2022 04:47 PM IST
सार

प्रधानखंता रेलवे स्टेशन पर सुबह 8.15 बजे से 9.15 बजे तक सैकड़ों ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर धरना दिया और बरकाना-आसनसोल मेमू को रोक दिया। इस  कारण गोमोह आसनसोल मेमू और हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन
because of cancellation of the local train Villagers block railway track in jharkhand Dhanbad district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

झारखंड के धनबाद में पिछले कई दिनों से लोकल ट्रेन के रद्द होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को हावड़ा-नई दिल्ली रेल लाइन को जाम कर दिया, लोग काफी देर तक ट्रेन रोककर प्रदर्शन करते रहे। जिस कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। दरअसल, आसनसोल-वाराणसी मेमू ट्रेन कई दिनों से रद्द है, जिस कारण लोगों का धैर्य जबाव दे गया और वह रेल पटरियों पर उतर आए।

विज्ञापन


प्रधानखंता रेलवे स्टेशन पर सुबह 8.15 बजे से 9.15 बजे तक सैकड़ों ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर धरना दिया और बरकाना-आसनसोल मेमू को रोक दिया। उन्होंने बताया कि ट्रेनों को रोके जाने के कारण गोमोह आसनसोल मेमू और हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


वैकल्पिक व्यवस्था करने का दिया आश्वासन
अधिकारियों के मुताबिक, धनबाद से गया रेल मार्ग के कोडरमा स्टेशन पर इंटरलाकिंग का काम चल रहा है। इस कारण कुछ ट्रेंनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं रेल ट्रैक ब्लॉक होने की सूचना मिलने पर धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी प्रधानखंता स्टेशन पहुंचे और आंदोलनकारियों को शांत किया और आसनसोन-वाराणसी मेमू को रद्द करने के खिलाफ वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 दिहाड़ी मजदूरों को काफी परेशानी हो रही है
धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी पीके मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों ने सुबह 15 से 20 मिनट तक ट्रैक को जाम कर दिया था, लेकिन उनसे बात करके जल्द ही ट्रेनों की आवाजाही शुरू करा दी। प्रधानखंता पंचायत मुखिया (प्रधान) कन्हाई बनर्जी ने कहा कि आसनसोल-वाराणसी मेमू रद्द होने के कारण दिहाड़ी मजदूरों को अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, उनको काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed