फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   AIMIM Chief Asaduddin Owaisi to Campaign for Mandar by Election in Jharkhand Today Latest News in Hindi

झारखंड : आज रांची में रहेंगे ओवैसी, बोले- नूपुर शर्मा को अब वो लोग दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की दावेदार बताएंगे

Sun, 19 Jun 2022 03:09 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 19 Jun 2022 03:09 AM IST
सार

ओवैसी रांची के चारो मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने केवल 500 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति दी है।

विज्ञापन
AIMIM Chief Asaduddin Owaisi to Campaign for Mandar by Election in Jharkhand Today Latest News in Hindi
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी आज झारखंड के दौरे पर होंगे। वह यहां मंदार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार देव कुमार के लिए प्रचार करेंगे। लेकिन इससे पहले उन्होंने एक बार फिर नूपुर शर्मा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


नूपुर शर्मा को लेकर कही दी बड़ी बात
उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ भारत के कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। मुझे यकीन है कि वह 6-7 महीने में फिर से आएगी। आगे उन्होंने कहा कि नूपुर को एक बड़े नेता के रूप में पेश किया जाएगा और वह दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की दावेदार भी बन सकती हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
ओवैसी अग्निपथ योजना को लेकर पीएम मोदी पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि पीए मोदी ने गलत निर्णय लिया है जिसके कारण युवा सड़कों पर आ गए हैं। देश के युवाओं को बर्बाद करने का एक तरीका खोज निकाला है। अब आप उनके घर को नष्ट करने के लिए कितने बुलडोजर का इस्तेमाल करेंगे? हम नहीं चाहते कि आप किसी का घर तबाह करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
साथ ही ओवैसी रांची का भी दौरा करेंगे, इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। ओवैसी रांची के चारो मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने केवल 500 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति दी है।

झारखंड में एआईएमआईएम अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने जानकारी दी कि ओवैसी दोपहर 12 बजे तक रांची हवाईअड्डे पहुंचेंगे। हमें कार्यक्रम के लिए दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक का समय दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ओवैसी और एआईएमआईएम की झारखंड इकाई के बीच बैठक में झारखंड के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। आदिवासी निर्वाचन क्षेत्र मंदार में उपचुनाव 23 जून को होना है। वोटों की गिनती 26 जून को होगी।

भाजपा ने इस सीट से पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को अपने चुनाव अभियान के तहत निर्वाचन क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया।


एनडीए के 28 सदस्य
81 सदस्यीय झारखंड सदन में सत्तारूढ़ यूपीए के 48 विधायक हैं, झामुमो के 30, कांग्रेस के 17 और राजद का एक है। विपक्ष के पास एनडीए के 28 सदस्य हैं, भाजपा के 26 और आजसू के दो। दो निर्दलीय हैं और राकांपा और भाकपा (माले) के पास एक-एक विधायक हैं। मंदार ही खाली सीट है जिस पर चुनाव होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed