फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   after closing illegal slaughterhouses in UP,VHP also demands similar action in Jharkhand

विहिप की मांग: झारखंड में भी बंद हो अवैध बूचड़खाने

Sat, 25 Mar 2017 01:53 PM IST
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा Updated Sat, 25 Mar 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
after closing illegal slaughterhouses in UP,VHP also demands similar action in Jharkhand
विश्व हिन्दू परिषद

उत्तर प्रदेश के बाद झारखंड में भी अवैध बूचड़खाने बंद करने को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने अनुरोध किया है। विहिप का मांग है कि जिस तरह से यूपी में अवैध बूचड़खाने को सील किए जा रहे हैं, ठीक उसी तरह झारखंड में भी अबैध बूचड़खाने को बंद करना चाहिए।

विज्ञापन


गैरतलब है कि 19 मार्च को शपथ लेने के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यों के सभी अवैध बूचड़खाने को बंद करा दिया। योगी आदित्यनाथ ने गाय तस्करी पर भी प्रतिबंध का आदेश दिया है। जबकि उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता का प्रयोग करेगी।

विज्ञापन

विहिप की और मांगे क्या हैं

after closing illegal slaughterhouses in UP,VHP also demands similar action in Jharkhand
विश्व हिन्दू परिषद

1. अवैध बूचड़खाने के खिलाफ कार्रवाई के अलावा विहिप बीफ पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा है। वहीं, बिहार और झारखंड विहिप के प्रमुख प्रमोद मिश्रा ने कहा कि "हम यह भी मांग करते हैं कि बीफ को महाराष्ट्र में भी प्रतिबंधित किया जाना चाहिए"।

2.मिश्रा का कहना है कि यूपी और झारखंड दोनो भाजपा शासित राज्य है। लेकिन उनके मुख्यमंत्री अलग-अलग कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में 2005 से गाय मांस पर प्रतिबंध लगा है। लेकिन इसको प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया गया है।

3. विहिप नेता ने पूछा कि "भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अबैध बूचड़खाने को बंद करवाने को लेकर अपने वादे पूरे किए। लेकिन झारखंड में बूचड़खाना कब बंद होगा। पशु तस्करी पर कब तक रोक लगेगी झारखंड में"।

4. मिश्रा ने कहा कि "झारखंड में  300 करोड़ रुपए से ज्यादा की पशु तस्करी चल रही है। जबकि पशुओं की तस्करी बांग्लादेश में की जाती है"।

5. बिहार और झारखंड के विहिप प्रमुख प्रमोद मिश्रा ने कहा कि "रघुवर दास की अगुवाई में भाजपा सरकार झारखंड में इन सभी गतिविधियों के प्रति उदासीन है। वहीं, उन्होंने कहा कि राज्यों में गाय सहित अन्य पशुओं भी बड़े पैमाने पर मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed