फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ADR Report on Jharkhand Legislative Assembly election, 2019

झारखंड चुनाव : करोड़ों कमाने वालों ने भी नहीं भरा टैक्स, पहले चरण में हर चौथा उम्मीदवार दागी

Fri, 22 Nov 2019 06:59 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 22 Nov 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
ADR Report on Jharkhand Legislative Assembly election, 2019
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

झारखंड विधानसभा चुनाव में भी बाहुबलियों और करोड़पति उम्मीदवारों का बोलबाला है। एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पहले चरण में भाग्य आजमाने वाले 33 उम्मीदवारों ने लाखों की संपत्ति होने के बावजूद टैक्स नहीं भरा है। यही नहीं औसतन हर चौथे उम्मीदवार पर आपराधिक मुकदमा दर्ज है। 

विज्ञापन


'इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने शुक्रवार को पहले चरण की 13 सीटों के लिए अपनी रिपोर्ट जारी की। इसमें जो तथ्य सामने आए हैं, वह चौंकाने वाले हैं। 33 उम्मीदवारों ने न तो पैन संबंधी जानकारियों को पूरी तरह से भरा और न ही आयकर रिटर्न भरा है। विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में 30 नंबवर से 20 दिसंबर तक मतदान होगा। 23 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

विज्ञापन

कुल 59 करोड़पति मैदान में : 

पहले चरण में किस्मत आजमाने वालों में 59 करोड़पति हैं। हर उम्मीदवार की औसत आय 1.85 करोड़ रुपये है। इसके बावजूद आयकर विभाग को 33 ने अपनी संपत्तियों को लेकर जानकारी नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पांच ने नहीं भरा आईटीआर : 

  • बीएसपी के मोहम्मद आलम, पलामू विधानसभा : पांच करोड़ रुपये संपत्ति
  • लूवंती कुमारी : एक करोड़ रुपये संपत्ति
  • सीपीआई के पूरनचंद शा : 68 लाख की संपत्ति 
  • कांग्रेस के अभय कुमार पांडे, भवंतपुर विधानसभा : 68 लाख की संपत्ति 
  • कांग्रेस के संतोष कुमार पासवान, लतहर : 59 लाख की संपत्ति 

गरीब जनता के प्रतिनिधि करोड़पति 

  • 13 उम्मीदवारों की संपत्ति 5 करोड़ से अधिक 
  • 22 प्रत्याशियों की 2 से 5 करोड़ के बीच संपत्ति 
  • 54 उम्मीदावारों के पास 50 लाख से दो करोड़ रुपये की संपत्ति 
  • 55 प्रत्याशियों पर 10 से 50 लाख की जायदाद 
  • 45 उम्मीदवारों के पास 10 लाख से कम की संपत्ति 

सबसे ज्यादा धनी उम्मीदवार 

  • पलामू से मैदान में कांग्रेस के कृष्णानंद त्रिपाठी की कुल संपत्ति 53,53,44,510 यानि 53 करोड़ है।  
  • कांग्रेस के ही रमेश्वरन ओरॉन 28.01 करोड़ के साथ दूसरे नंबर पर है 
  • भाजपा के कुश्वाह शशि भूषण मेहता की संपत्ति 27.07 करोड़ रुपये 

सबसे कम संपत्ति 

  • गढ़वा से चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे इकबाल सिंह हैं। उनके पास केवल 10,500 रुपये की संपत्ति है

पहले चरण में 44 'अपराधी' मैदान में 

पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों के लिए कुल 189 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें से 44 पर आपराधिक मुकदमा दर्ज है। 26 प्रत्याशियों पर अति गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार दागी 

  • झारखंड विकास मोर्चा जेवीएम के 13 में से छह पर आपराधिक मामला दर्ज 
  • कांग्रेस के छह में से चार उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामला 
  • जदयू के 12 उम्मीदवारों के हलफनामों में 5 अपराधिक चरित्र वाले 
  • भाजपा के 12 में से 4 पर अपराधिक मामले दर्ज  

गंभीर किस्मत के आपराधिक मुकदमे 

  • भाजपा व जदयू के 4—4 उम्मीदवारों पर गंभीर मामले दर्ज 
  • जेवीएम और कांग्रेस के 3—3 उम्मीदवारों पर गंभीर किस्म के अपराधों के मामले दर्ज 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed