{"_id":"5e17ee208ebc3e879b77ffa1","slug":"accused-of-gauri-lankesh-murder-arrested-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: गाैरी लंकेश की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप पर कर रहा था नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: गाैरी लंकेश की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप पर कर रहा था नौकरी
Fri, 10 Jan 2020 08:53 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 10 Jan 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
Gauri Lankesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार गौली लंकेश हत्याकांड में एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है। बंगलूरू की एसआईटी ने हत्याकांड का फरार आरोपी ऋषिकेश डिवारिकर को झारखंड के कतरास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ऋषिकेश महाराष्ट्र के औरंगाबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस के सहयोग से बंगलूरू से आई एसआईटी की टीम ने उद्योगपति प्रदीप खेमका के आवास पर छापेमारी की जहां से ऋषिकेश हत्थे चढ़ गया। ऋषिकेश कुछ दिनों से यहां पहचान छिपाकर रह रहा था और कतरास में प्रदीप खेमका के पेट्रोल पंप में केयरटेकर के रूप में काम कर रहा था। भगत मोहल्ला में वह पेट्रोल पंप के मालिक के ही घर में किराये पर रह रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि गौरी लंकेश हत्याकांड के अधिकतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऋषिकेश के हिंदूवादी संगठन से जुड़े होने की बात कही जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ऋषिकेश को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर बंगलूरू ले जाएगी। 5 सितंबर 2017 को गौरी लंकेश की बंगलूरू स्थित उनके आवास के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जांचकर्ताओं ने कहा कि समूह ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की थी जिनकी वह हत्या करना चाहता था और उस सूची में रंगकर्मी गिरिश कर्नाड और के.एस. भगवान का भी नाम था।
विज्ञापन
एसआईटी को पता चला कि लंकेश की हत्या की साजिश उसी दक्षिणपंथी समूह के सदस्यों ने रची जिन पर एम.एम.कलबुर्गी की हत्या का आरोप है।
The SIT team probing Journalist Gauri Lankesh murder case, arrested absconding accused Rushikesh Devdikar yesterday. He was arrested from Dhanbad district of Jharkhand. pic.twitter.com/WCIfT6JfPq
— ANI (@ANI) January 10, 2020