{"_id":"7078cce44a4b1f15e3ab2317918aa91d","slug":"accident-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत
नीरज सिन्हा/झारखंड से, बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
Updated Sun, 18 May 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गोड्डा ज़िले में हुए एक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। बारातियों से भरी बस के एक पेड़ से सीधी और ज़ोरदार टक्कर होने के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
इस घटना में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। गोड्डा के उपायुक्त राजेश शर्मा ने 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया है कि मरने वाले लोगों के परिवार को दस-दस हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। उन्हें दूसरी सरकारी योजना के लाभ भी दिए जाएंगे।
यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से करीब साढ़ चार सौ किलोमीटर दूर हुई है। मरने वाले सभी लोग स्थानीय बरौना गांव के थे। तेज़ गति से जा रही बस के अनियंत्रित होने से रास्ते में भरौंधा गांव के पास यह घटना हुई।
विज्ञापन
इस बीच गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया है कि सभी 14 शवों का स्थानीय सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर उनके घर वाले को सौंप दिया गया है।
थाना प्रभारी के मुताबिक़ पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिहार के भागलपुर भेजा गया था, उनमें से एक व्यक्ति की मौत की ख़बर मिली है।