Jharkhand: सीएम सोरेन के मीडिया सलाहकार से कल हो सकती है पूछताछ, अवैध खनन से जुड़ा है मामला
अभिषेक प्रसाद से अवैध खनन के संबंध में पीएमएलए के तहत एक अगस्त को रांची जोनल कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ की जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हिमंत सोरेन की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद को ईडी कल यानी सोमवार को समन कर सकती है। अभिषेक प्रसाद से अवैध खनन के संबंध में पीएमएलए के तहत एक अगस्त को रांची जोनल कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ की जा सकती है।
इससे पहले ईडी ने 19 जुलाई को इस मामले में सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल एजेंसी की हिरासत में है। अधिकारियों ने बताया कि संथाल परगना संभाग के साहिबगंज और अन्य जिलों में अवैध खनन से जुड़े धनशोधन मामले में अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को यहां ईडी कार्यालय में एक अगस्त को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।