फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A man was arrested for allegedly vandalising an idol of a deity at a temple in Ranchi

Jharkhand: असामाजिक तत्वों ने मंदिर में हनुमान की मूर्ति की खंडित, छावनी में तब्दील हुआ इलाका, एक गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2022 04:31 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 04:31 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए घटना की जांच की जा रही है। मंदिर में मूर्ति को कथित रूप से खंडित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
A man was arrested for allegedly vandalising an idol of a deity at a temple in Ranchi
हनुमान की प्रतिमा(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची में मेन रोड स्थित एक मंदिर में हनुमान की मूर्ति खंडित करने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति खंडित करने की जानकारी उस वक्त मिली जब मंदिर के पुजारी पूजा करने के लिए पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस पर भी सवाल खड़े किए। लोगों का आरोप है कि दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है, उसके बाद भी असामाजिक तत्वों ने इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


एसएसपी रांची किशोर कौशल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए पूरे मामले की जांच की जा रही है। मंदिर में मूर्ति को कथित रूप से खंडित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह व्यक्ति  घटना में शामिल पाया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बता दें कि, मूर्ति खंडित करने की यह घटना मेन रोड स्थित मल्लाह टोली की है। 
विज्ञापन


सूचना पाकर बड़ी तादात में मल्लाह टोली के रहने वाले लोग सड़कों पर आ गए। उधर, असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान भगवान की मूर्ति खंडित करने और लोगों की भीड़ सड़कों पर आने की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने समझ-बुझाकर उन्हें शांत कराया। लोगों का कहना है कि नवरात्रों में मूर्ति खंडित कर शहर में अशांति फैलाने की कोशिश की गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित से भी पूरे प्रकरण में पूछताछ की जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed