{"_id":"58970","slug":"Jharkhand-58970-","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में फादर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में फादर की मौत
Jharkhand
Updated Fri, 25 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रांची/डेस्क। संत जोसेफ कालेज, तोरपा के पूर्व प्राचार्य व रोमन कैथोलिक चर्च के फादर पल्ली पुरोहित हिलारयुस बारला (60) की आज सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
मूल रूप से कामडारा के रहने वाले फादर हिलारयुस बारला के आकस्मिक निधन से मसीही समुदाय में शोक की लहर फैल गई। उनके शव को कल खूंटी स्थित आरसी चर्च के कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा।
जानकारी के अनुसार हिलारयुस बारला आज सुबह अपनी मोटरसाइकिल से रांची जा रहे थे। इसी दौरान बिरसा मृग विहार के समीप रांची की ओर से आ रहे एक मारुति जेन कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। बताया गया कि मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए रांची ले जाया गया।