{"_id":"d0b26ad212c6c75dd930c3b111cf8ea8","slug":"62-voting-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हिंसा के बीच हुआ 62 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली हिंसा के बीच हुआ 62 फीसदी मतदान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 18 Apr 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में गुरूवार को हुए मतदान में करीब 62 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नक्सलियों ने अपनी ओर से मतदान के प्रभावित करने की काफी कोशिश की लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
नक्सलियों ने रेल की पटरी उड़ा दी और सुरक्षा बलों पर हमला किया लेकिन वो मतदाताओं की हिम्मत नहीं तोड़ पाए। नक्सलियों ने लोगों से मतदान ना करने की अपील की थी लेकिन लोगों ने अपील को ठुकरा दिया और घरों से निकल कर मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
इस चरण में हुए मतदान में 106 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। 122 मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी आई थी लेकिन इन ईवीएम को बदल दिया गया।
CRPF के चार जवान बोकारो में घायल हो गए जबकि एक स्कूल भवन और रेल पटरियों को भी उड़ा दिया गया। बोकारो के अलावा गिरीडीह और हजारीबाग में भी बारूदी सुरंग विस्फोट किए गए।
विज्ञापन
इस चरण में सात विधायकों सहित पूर्व मंत्री और रांची से कांग्रेस सांसद सुबोध कांत सहाय, बीजेपी सांसद करिया मुंडा और यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई।
राज्य में तीसरा एवं अंतिम चरण 24 अप्रैल को होगा जिसमें चार सीटों के लिए मतदान होगा। झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं।