फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   50 police officers failed to hit the target

50 पुलिस वालों ने लगाया निशाना, सब के सब फेल

Mon, 10 Jun 2013 06:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 10 Jun 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
50 police officers failed to hit the target

यह हैरान कर देने वाला दृष्य रहा होगा जब एसपी की उपस्तिथि में 50 पुलिस वालों ने फायर की और किसी की भी गोली निशाने पर नहीं लगी।

विज्ञापन


गोली को तो वैसे भी निशाने पर नहीं लगना था क्योंकि छत्तीसगढ़ रांची के ये ऐसे पुलिस वाले थे जिन्होंने 10 सालों से अपने हथियारो को हाथ ही नहीं लगाया था।


रांची पुलिस ने शहर के 50 लाइसेंसी हथियार धारकों को रविवार को जैप टू टाटीसिलवे फायरिंग रेंज में प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण में वे लोग शामिल हुए जिनके हथियार 10 वर्षो से अलमारी में पड़े हुए थे। प्रशिक्षण में किसी भी व्यक्ति का निशाना टारगेट तक नहीं पहुंचा।

प्रशिक्षण में एसएसपी साकेत कुमार सिंह खुद शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 10 फायरिंग की सभी गोली टारगेटेड प्वाइंल पर लगी।

प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचे लोगों ने एसएसपी को बताया कि इस तरह का प्रशिक्षण उन्हें कभी भी नहीं मिला।

उनके हथियार अलमीरा में ही बंद जंग खाते रहे। प्रशिक्षण में कई लोग ऐसे पहुंचे थे, जिन्होंने हथियार खरीदने के बाद कभी उसे चलाया ही नहीं था।

अधिकतर लोगों को हथियार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। प्रशिक्षण में राइफल, पिस्तौल के साथ लोग पहुंचे हुए थे। इस दौरान आर्मर और सार्जेंट मेजर राजीव कुमार भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed