फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   5 million assets of anil vastavade seized in money laundering case

कोड़ा मामले में वस्तावडे की 5 करोड़ की संपत्ति जब्त

Thu, 02 May 2013 04:16 PM IST
नई दिल्ली/रांची/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 02 May 2013 04:16 PM IST
विज्ञापन
5 million assets of anil vastavade seized in money laundering case

मधु कोड़ा के सहयोगी माने जाने वाले और हजारों करोड़ रुपए के मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी अनिल वस्तावडे की पांच करोड़ की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


मनी लांड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मुख्य आरोपी हैं। इस मामले की जांच कर रही ईडी का दावा है कि वस्तावडे ने इस मामले में बड़ी भूमिका अदा की थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ने अभी वस्तावडे की भारत में मौजूद 5 करोड़ कीमत की संपत्ति को जब्त किया है।

अब वस्तावडे की विदेशों में 138 करोड़ की संपत्ति को जब्त करने की तैयारी की जा रही है।

अनिल वस्तावडे को जनवरी में जांच एजेंसी इंडोनेशिया से रांची लाई थी। तब से एजेंसी ने उस पर कड़ी निगरानी रखी हुई थी।

प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि वस्तावडे ने कोड़ा और उसके सहयोगियों के पैसे दुबई समेत कई देशों में प्रॉपर्टी खरीदने में लगाए। इस केस में पिछले साल दायर चार्जशीट में वस्तावडे का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मधु कोड़ा साल 2009 से रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। कोड़ा पर वर्ष 2006 से 2008 के बीच मुख्यमंत्री रहते विभिन्न मामलों में चार हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले के आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed