फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   5 held including a gau raksha activist in murder of 2 cattle traders

मुस्लिम पशु व्यापारियों की हत्या के आरोप में 5 गिरफ्तार

Sun, 20 Mar 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Mar 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
5 held including a gau raksha activist in murder of 2 cattle traders

झारखंड में दो मु‌स्लिम पशु व्यापारियों ही हत्या के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक स्थानीय गोरक्षा समिति का सदस्य है। पुलिस ने बताया कि तीन और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन्हीं में से एक आरोपी का मृतक मोहम्मद मजलूम (35) के साथ पुराना विवाद था। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद मजलूम और इनायतुल्लाह खान का शव शुक्रवार को लातेहार जिले के बालूमठ थाने के झब्बर गांव में बरामद किया गया था। उन्हें मारकर पेड़ से लटका दिया गया ‌था। इं‌डियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मृतक इनायतुल्लाह खान की उम्र महज 12 साल थी। शुरुआती खबरों में कहा गया ‌था कि इनायतुल्ला की उम्र 15 साल थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार ‌किए गए आरोपियों ने मजलूम को इसलिए मारा क्योंकि वो पशुओं को मेले में बेचने ले जा रहा था और उन्होंने उसे चुराने की कोशिश की, जिसका दोनों विरोध किया था। उन्हें डर था कि इनायुतुल्ला उन्हें बाद में पहचान लेगा, इसलिए उसे भी मार डाला। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में लातेहार के पुलिस अधीक्षक अनूप बर्थारे ने बताया, मृतकों के परिजनों ने किसी भी संगठन पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। प्रथम दृष्टया ये मामला पशुओं की लूट का लग रहा है।
विज्ञापन


जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनमें मिथिलेश प्रसाद साहू,  जो गो रक्षा समिति से जुड़ा है, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार साहू और मनोज साहू शामिल हैं। सभी झाबर गावं के ही निवासी हैं। इनके अलावा प्रमोद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पास के इचाक गांव का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया‌ कि अवधेश ने वारदात की रात मजलूम और इनायतुल्लाा को पशुओं के साथ जाते देखा। वह शादी से लौट रहा था। उसने तुरंत अपने दूसरे साथियों को जानकारी दी। अवधेश के सहयोगी बाइक से मौके पर पहुंचे और मजलूम को पकड़ लिया। बर्थारे ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उन्होंने पशुओं को चुराने की कोशिश की और दोनों को पीटना शुरु कर दिया। उन्हें पहले डंडों से पीटा गया और फिर गला दबा दिया गया। बाद में शव को पेड़ से लटका दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed