{"_id":"5f1252138ebc3e9fb2622088","slug":"313-new-cases-of-corona-virus-in-jharkhand-four-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में कोरोना वायरस के 313 नए मामले, चार की मौत, मरीजों की संख्या पहुंची पांच हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में कोरोना वायरस के 313 नए मामले, चार की मौत, मरीजों की संख्या पहुंची पांच हजार के पार
Sat, 18 Jul 2020 07:06 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रांची
अमर उजाला नेटवर्क, रांची
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में कोरोना वायरस के 313 नए मामले सामने आए हैं। वहीं चार लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि अब प्रदेश में मरीजों का यह आंकड़ा बढ़कर पांच हजार के पार पहुंच गया है। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 5096 हो गई है जबकि मौत का आंकड़ा 46 पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से जमशेदपुर, हजारीबाग, गोड्डा और रामगढ़ में एक-एक और व्यक्ति की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार देर रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में जमशेदपुर, गोड्डा, रामगढ़ एवं हजारीबाग में एक-एक और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। राज्य के 5,096 मरीजों में से 2,577 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2473 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 46 अन्य की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल जांच 5137 नमूनों की हुई जिनमें 313 संक्रमित पाये गये।