फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   23-year-old woman strangulated to death over dowry in Jharkhand Palamu

साजिश में लिपटी शादी का अंत: जिसकी लंबी उम्र के लिए की वट पूजा, पूरे दिन रही भूखी-प्यासी; उसी ने छीनी सांसें

Sun, 21 May 2023 06:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 21 May 2023 06:12 PM IST
सार

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (विश्रामपुर) सुरजीत कुमार ने बताया कि घटना के अगले दिन यानी शनिवार को पड़ोसियों की मदद से शव बरामद किया गया।  उसके गले पर चोट के निशान थे।  

विज्ञापन
23-year-old woman strangulated to death over dowry in Jharkhand Palamu
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में दहेज के लिए एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। यह मामला पलामू जिले का बताया जा रहा है। यहां दहेज को लेकर 23 वर्षीय एक महिला की उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दहेज को लेकर की गई हत्या की घटना शुक्रवार को हुई थी। उसके पति, उसके माता-पिता, बहनों और भाई सहित सात लोगों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया। फिलहाल सभी फरार है।  

विज्ञापन


पति की लंबी उम्र के लिए रखी थी पूजा
अनुमंडल पुलिस अधिकारी (विश्रामपुर) सुरजीत कुमार ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को रेहलाखुर्द गांव में हुई। घटना वाले दिन मृतका ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए 'वट' पूजा की थी। बाद में उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि कथित तौर पर उसकी हत्या करने के बाद परिवार के लोग घर बंद फरार हो गए। 
विज्ञापन


चार साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक, मृतका मूल रूप से चतरा जिले के ईथखोरी की रहने वाली थी। करीब चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा है। मृतका के  माता-पिता ने ससुराली जनों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसे नियमित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे, जो वे देने में असमर्थ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस
अनुमंडल पुलिस अधिकारी (विश्रामपुर) सुरजीत कुमार ने बताया कि घटना के अगले दिन यानी शनिवार को पड़ोसियों की मदद से शव बरामद किया गया। जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया है।  फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed