फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   2 minors gangeraped in jharkhand

दादी को पीटा, पोतियों को किडनैप कर किया गैंगरेप

Fri, 09 Aug 2013 04:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 09 Aug 2013 04:58 PM IST
विज्ञापन
2 minors gangeraped in jharkhand

झारखंड के पाकुड़ में दो नाबालिग लड़कियों के साथ चार युवकों द्वारा सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की है लेकिन दो दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


घटना से आक्रोशित छक्कुधारा के ग्रामीणों ने गुरुवार को दो घंटे तक सड़क जाम किया। सड़क जाम कर रहे ग्रामीण अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

जाम की सूचना मिलने पर एसपी वाइएस रमेश पहुंचे व ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दोनों नाबालिगों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घाटचोरा गांव निवासी एक वृद्ध महिला अपनी 13 वर्षीय पोती व 17 वर्षीय भतीजी के साथ बुधवार को महेशपुर के बाजार में खरीदारी करने आयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटते हुए चार युवकों ने लड़कियों का हाथ पकड़ लिया और वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर भगा दिया। वृद्ध महिला रोते हुए गांव पहुंच कर मामले की जानकारी परिजनों को दी।


ग्रामीणों ने मामले की सूचना तुरंत महेशपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही थानेदार शशि भूषण चौधरी व ग्रामीण दोनों बच्चियों को खोजने के लिए निकले और तकरीबन रात्रि के आठ बजे 13 वर्षीय एक लड़की भौरीकुचा के निकट मुख्य सड़क पर मिली।

जबकि दूसरी लड़की गुरुवार की सुबह 17 वर्षीय दुष्कर्म की शिकार लड़की महेशपुर गुमामोड़ मुख्य सड़क पर भौरीकुचा मंदिर के निकट मिली।

जिले में माह जुलाई से अब तक सामूहिक दुष्कर्म की यह तीसरी घटना है। एक पीड़िता ने बताया कि आरोपी उन्हें किडनैप कर नदी किनारे पंप हाउस में ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed