{"_id":"5f5b715d8ebc3e43953a2619","slug":"12-year-old-boy-held-in-gang-rape-case-of-sadhvi-at-jharkhand-ashram","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः आश्रम में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 12 साल नाबालिग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः आश्रम में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 12 साल नाबालिग गिरफ्तार
Fri, 11 Sep 2020 06:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोड्डा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोड्डा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 11 Sep 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गोड्डा जिले के एक आश्रम में साध्वी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक 12 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इस मामले में गोड्डा के पुलिस अधिकक्ष वाईएस रमेश ने बताया कि, यह इस मामले में तीसरा आरोपी है। उन्होंने कहा कि यह नाबालिग लड़का दोनों मुख्य आरोपियों के अपराध में सहयोगी की भूमिका में था।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों दीपक राणा व आशीष राणा (18) को गिरफ्तार किया था। वहीं, पुलिस को एक और आरोपी की तलाश है। इस घटना को चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया पहले गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि पुरुषों का एक समूह लगभग 2.30 बजे आश्रम की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और बंदूक की नोक पर तपस्वियों को बंधक बना लिया था। उस समय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह में स्थित आश्रम में चार साध्वियां और एक साधु मौजूद थे।
पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने बताया कि उन्होंने एक कमरे में अन्य लोगों को बंद कर दिया और फरवरी से आश्रम में रह रही साध्वी के साथ दुष्कर्म किया।