फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   10th class girl raped on decline the marriage proposal

शादी से इंकार पर 10वीं की छात्रा को रेप कर आग लगाई

Sun, 15 Nov 2015 05:59 PM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
10th class girl raped on decline the marriage proposal

झारखंड के जमशेदपुर में एकतरफा प्रेम में पागल युवक ने दसवीं की छात्रा से बलात्कार कर उसे आग के हवाले कर दिया। सिरफिरे प्रेमी ने इस वीभत्स घटना को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि उसने उसका शादी का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया।

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार तीस फीसदी तक झुलसी छात्रा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी मोहन लोहर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी मोहन एक बदमाश है जो छोटी मोटी नौकरी करके अपना खर्चा चलाता है। वह बगुनहट्टु में एक किराए के मकान में रहता है। सालभर पहले उसकी मुलाकात पीडि़त लड़की से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वह पहली नजर में ही उसके प्यार में पागल हो गया था। मोहन के अनुसार उसने छात्रा के सामने अपने प्यार का इजहार किया तो उसने इससे इंकार कर दिया। इस पर मोहन ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

सीएम दास के आवास के निकट हुई घटना

10th class girl raped on decline the marriage proposal

छात्रा के प्रस्ताव ठुकराने से भन्नाए मोहन ने खतरनाक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर ली। गुरुवार शाम जब छात्रा अपने कोचिंग को जा रही थी तब आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया।

इसके बाद वह उसे एक अंजान स्‍थान पर ले गया और उसके साथ यह सोचकर बलात्कार किया कि वह उससे शादी की बात मान जाएगी। हैरत की बात ये रही कि जिस जगह इस घटना को अंजाम दिया गया वह मुख्यमंत्री रघुवर दास के स्‍थानीय आवास से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर ही है।

लड़की ने आरोप लगाया कि उसने मोहन का शादी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया तो आरोपी ने उसके ऊपर किरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा दी। उसकी चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने उसे बचाया और आरोपी मोहन लोहर को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed