फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   10 students trapped after sudden release of water from Tenughat Dam

डैम का पानी छोड़ने से 10 बच्चे फंसे

Sat, 21 Jun 2014 02:03 PM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
10 students trapped after sudden release of water from Tenughat Dam

हिमाचल में डैम का पानी अचानक छोड़े जाने से 25 लोगों के बहे कुछ ही दिन बीते हैं कि झारखंड के तेनुघाट डैम से अचानक पानी छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


घटना झारखंड के बोकारो में घटी जहां डैम से अचनाक पानी छोड़ देने के कारण 10 बच्चे नदी में फंस गए।

ये सारे बच्चे नदी में नहाने गए हुए थे उसी बीच अचानक डैम के गेट खोल दिए और दामोदर नदी में पानी छोड़ दिया गया।

कई घंटों तक चला बचाव अभियान

10 students trapped after sudden release of water from Tenughat Dam

काफी प्रयासों और कई घंटों के बचाव अभियान के बाद सारे बच्चों को देर रात नदी से बाहर निकाला जा सका। नदी में 12 बच्चे नहा रहे थे जिनमें से 2 बच्चे किसी तरह बाहर निकल आए थे।

बचाव अभियान के तहत डैम के फाटक बंद करने के बाद बच्चों को रस्सी और ट्यूब की सहायता से बाहर निकाला गया। सभी बच्चों की उम्र 10 से 16 साल के बीच थी।

तेनुघाट डैम दामोदर नदी पर बना हुआ है जिसे झारखंड के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहां ज्यादातर भीड़भाड़ बनी रहती है और इस डैम को राज्य सरकार संचालित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed