फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   10 dead in a road accident that took place in Jharkhand's Baharagora

झारखंड: टैंकर-पिकअप वैन में टक्कर, 10 लोगों की मौत, 5 महिला और 3 बच्चे शामिल

Tue, 15 Aug 2017 05:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार Updated Tue, 15 Aug 2017 05:32 AM IST
विज्ञापन
10 dead in a road accident that took place in Jharkhand's Baharagora
Jharkhand

झारखंड के बहरागोड़ा में एक सड़क हादसे में दस लोगों की मौत हो गई और 12 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। मरने वालों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। ये हादसा बेहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेला चौक पर सोमवार को एक टैंकर और पिकअप वैन के बीच भीषण टक्कर होने से हुआ।

विज्ञापन


पिकअप वैन में 10 लोग मौजूद थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बुरी हालत में जख्मी सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद एमजीएम अस्पताल से गंभीर हालात होने के चलते जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच पड़ताल के लिए अस्पताल पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिकअप वैन से लोग ओडिशा में भगवान शिव का जलाभिषेक कर लौट रहे थे। इसी वक्त ये दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। घटना के बाद पिकअप वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जबकि टैंकर चालक घटना के बाद से ही फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप वैन सवारियों से ठूस-ठूस कर भरी हुई थी जिनमें महिला और बच्चे ज्यादा थे। बेला चौक पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दर्दनाक घटना पर सीएम रघुवर दास ने गहरा दुख जताया है और घायलों के इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को आदेश दिये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed