फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JC Sharma appointed principal secretary to cm jairam thakur

जेसी शर्मा मुख्यमंत्री के नए प्रमुख सचिव, बत्ता बने सलाहकार

Mon, 01 Jun 2020 12:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Jun 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
JC Sharma appointed principal secretary to cm jairam thakur
आईएएस अधिकारी जेसी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

संजय कुंडू के डीजीपी बनने के साथ ही खाली हुए प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के पद पर प्रदेश सरकार ने चंबा से ताल्लुक रखने वाले 1991 बैच के आईएएस अधिकारी जेसी शर्मा को नियुक्ति दे दी है। इसके साथ ही रविवार देर रात सरकार ने 21 आईएएस और एक एचएएस की नियुक्ति के आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री कार्यालय की पूरी तस्वीर ही बदल गई है।

विज्ञापन


नए आदेश के अनुसार जेसी शर्मा को पीडब्ल्यूडी, आबकारी एवं कराधान और सूचना एवं जनसंपर्क का जिम्मा भी सौंपा गया है। रविवार को ही सचिव पंचायतीराज के पद से रिटायर हुए आईएएस अधिकारी आरएन बत्ता को मुख्यमंत्री का सलाहकार और प्रधान निजी सचिव का जिम्मा सौंपा। देवेश कुमार को सचिव मुख्यमंत्री, सैनिक कल्याण, जीएडी, एसएडी, संसदीय मामले के अलावा अब पर्यटन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


प्रधान निजी सचिव रहे विनय सिंह को विशेष सचिव मुख्यमंत्री व पीडब्ल्यूडी लगाया है। छुट्टी के दिन जारी आदेश को मुख्यमंत्री कार्यालय में अब तक हुए सबसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। खास  यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के दो अधिकारियों के पास प्रदेश के सबसे महत्व वाले नौ विभाग रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री रहे संजय कुंडू को शनिवार को डीजीपी लगाए जाने के बाद से प्रदेश में भारी प्रशासनिक फेरबदल की उम्मीद जताई जा रही थी। रविवार को भी दिनभर छुट्टी के दिन के बावजूद मुख्यमंत्री के आवास पर चहलकदमी जारी रही। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की हरी झंडी मिलने के बाद देर रात सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी कर दिए। नए आदेश के तहत अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, राज्य बिजली बोर्ड अध्यक्ष के अलावा अब उद्योग विभाग का दायित्व दिया गया है।

वहीं, निशा सिंह को दिल्ली में स्वास्थ्य सलाहकार के अलावा एसीएस सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, पशुपालन व मत्स्य, संजय गुप्ता को एसीएस वन, मनोज कुमार को दिल्ली में उद्योग सलाहकार के अलावा एसीएस गृह एवं विजिलेंस, नागरिक आपूर्ति, आरडी धीमान को एसीएस स्वास्थ्य, कार्मिक व भाषा, कला एवं संस्कृति, कमलेश कुमार पंत को प्रमुख सचिव परिवहन, तकनीकी शिक्षा और श्रम एवं रोजगार, रजनीश को सचिव पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीकी, सूचना प्रौद्योगिकी के अलावा सचिव शहरी विकास एवं टीसीपी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अध्यक्ष लगाया गया है।

मंडलायुक्त कांगड़ा रहे डा संदीप भटनागर को सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती, प्रशासनिक सुधार व जन शिकायत विभाग, सचिव वित्त व सहकारिता अक्षय सूद को सचिव आयुर्वेद का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, जीके श्रीवास्तव राज्यपाल के नए सचिव होंगे। इसके अलावा वह मंडलायुक्त शिमला का चार्ज संभालेंगे। वहीं, मंडलायुक्त मंडी विकास लाबरू को मंडलायुक्त कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

मंडलायुक्त शिमला रहे राजीव शर्मा को सचिव शिक्षा लगाया गया है। अमिताभ अवस्थी को सचिव बागवानी, युवा खेल व जल शक्ति विभाग, सचिव राज्यपाल रहे राकेश कंवर को एमडी पावर कारपोरेशन के साथ साथ स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर जीरो बजट कृषि, रोहन चंद ठाकुर को निदेशक टीसीपी के साथ साथ एमडी कौशल विकास निगम व एचपी वित्तीय कारपोरेशन, डीसी नेगी को विशेष सचिव आबकारी एवं कराधान के साथ साथ एमडी एचपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन, विशेष सचिव ऊर्जा हेमराज बैरवा को निदेशक युवा खेल, आशुतोष गर्ग को निदेशक आईटी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed