फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Uproar in Parliament over the supply of sugar

चीनी की आपूर्ति को लेकर सदन में हंगामा

Thu, 09 Jun 2016 12:15 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 09 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Parliament over the supply of sugar
व‌िधानसभा में हंगामा - फोटो : File Photo
रमजान के पवित्र महीने में चीनी की किल्लत को लेकर बुधवार को विपक्ष ने सदन में हंगामा किया। विपक्ष का आरोप था कि कश्मीर में चीनी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के विधायक अब्दुल मजीद लारमी ने सीएपीडी मंत्री चौधरी जुल्फिकार से विधानसभा क्षेत्र वार चीनी की उपलब्धता की ब्रेक-अप रिपोर्ट मांगी। जवाब में मंत्री ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को इस संबंध सूचना जारी की थी, पर, एक स्थानीय अखबार ने गलत जानकारी प्रकाशित की है।

चौधरी जुल्फिकार की बात को बीच में ही टोकते हुए नेकां के विधायक अली मोहम्मद सागर ने कहा कि वे गलत बयानी कर रहे हैं। कश्मीर में चीनी उपलब्ध ही नहीं है। उन्होंने मंत्री से गलत जानकारी देने के लिए माफी मांगने को कहा। सागर के समर्थन में विपक्ष के कई सदस्य एक साथ बोलने लगे और सदन में हंगामा मच गया।
विज्ञापन


विपक्ष का आरोप था कि जम्मू के लिए 6600 क्विंटल चीनी उपलब्ध है जबकि कश्मीर के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। चौधरी जुल्फिकार ने कहा कि किसी क्षेत्र को विशेष कोटा नहीं दिया गया है। जहां जितनी चीनी उपलब्ध थी उतनी दे दी गई। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायक लारमी वेल में आ गए और ब्रेक-अप की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक स्टेटमेंट जारी किया जाए कि किस विधानसभा क्षेत्र में कितनी चीनी उपलब्ध कराई गई है। लारमी के वेल में आने के बाद भाजपा और नेकां के विधायकों के बीच नोकझोंक हुई। इस बीच, लारमी और अल्ताफ अहमद कल्लू ने भाजपा विधायकों से कहा यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी।


इसके बाद भाजपा विधायक आक्रोशित हो गए और कहा कि कश्मीर सिर्फ उनका नहीं है। हंगामा होता देख भाजपा के चौधरी लाल सिंह ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की लेकिन विपक्षी सदस्य नहीं माने और काफी देर तक हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed