फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The encounter between the army and militants in Pulwama

पुलवामा में भी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Tue, 05 Apr 2016 08:29 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 05 Apr 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
The encounter between the army and militants in Pulwama
मुठभेड़ के दौरान मौजूद सेना के जवान - फोटो : FILE
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को दोपहर के समय आतंकियों और सुरक्षा बालों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस बीच स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कईं घायल।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के गुंडूरा गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(एसओजी), सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए इलाके की घेराबंदी की गई।
विज्ञापन


जवानों ने तलाशी के दौरान आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए। इसी बीच एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की फायरिंग का जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर शाम तक भीषण मुठभेड़ जारी थी। आतंकी इलाके में एक रिहाइशी मकान में छिपे हैं। उनकी संख्या तीन से चार के करीब बताई जा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मुठभेड़ स्थल के करीब क‌िया प्रदर्शन

The encounter between the army and militants in Pulwama
सेना और आतंक‌ियों में मुठभेड़ - फोटो : FILE
यह भी खबर है कि आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन संगठन के हैं। वहीं पुलिस और सेना की एडवाइजरी का उल्लंघन करते हुए लोग एक बार फिर मुठभेड़ स्थल के करीब प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। उनका मकसद है सुरक्षा बालों का ध्यान अपनी ओर बांट कर आतंकियों को फरार होने में सहायता करना। अधिकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान यह स्थिति दोहरी चुनौती पैदा कर देती है।

प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस छोड़े गए। हवाई फायरिंग भी की गई। सूत्रों के अनुसार एक प्रदर्शनकारी को बुलेट इंजरी है, जबकि दर्जनों घायल प्रदर्शनकारियों को जिला अस्पताल पुलवामा में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed