फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorism Spread again in rajouri and poonch

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर हमला राजोरी-पुंछ में आतंक की दोबारा दस्तक का ट्रेलर

Mon, 15 Aug 2016 11:17 AM IST
अजय मीनिया, अमर उजाला/जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 15 Aug 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
terrorism Spread again in rajouri and poonch
- फोटो : Amar ujala

पुंछ में हुए ग्रेनेड हमले को लेकर खुफिया तंत्र सकते में है। हमेशा सरहद पार की हरकतों पर नजर रखने वाले खुफिया तंत्र को सरहद के इस पार इस तरह की घटना ने नई सोच में डाल दिया है। पिछले कई साल से लगातार खुफिया एजेंसियों के पास इनपुट पहुंच रहे हैं कि राजोरी-पुंछ में 8 से 10 आतंकियों की मौजूदगी है। 

विज्ञापन


लेकिन इसे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां नहीं मानतीं, लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि कश्मीर संभाग की तरह जम्मू संभाग में भी आतंक फैलाने की साजिश की जा रही है, जिसका पुंछ की घटना एक ट्रेलर है। 
विज्ञापन


पूर्व पुलिस महानिदेशक एमएम खजुरिया कहते हैं कि कश्मीर में आजादी की मांग करने वाले पूरे विश्व में संदेश देना चाहते हैं कि सिर्फ कश्मीर में ही नहीं, बल्कि जम्मू संभाग में भी लोग आजादी चाहते हैं। इसलिए जानबूझ कर बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को टारगेट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 साल बाद हुए धमाके से खुफिया तंत्र सकते में

terrorism Spread again in rajouri and poonch

इन लोगों को जहां स्थानीय स्तर पर समर्थन मिल रहा है, वहीं पर अपना कारनामा कर रहे हैं। पुंछ में 2012 और 2013 में दो बैट हमलों के बाद ही इस बात को समझ लेना चाहिए कि कुछ शरारती तत्व आतंकियों को समर्थन दे रहे हैं। इस तरह से भीड़ में आना और ग्रेनेड फेंक कर चले जाना, इससे साफ पता चलता है कि दहशतगर्दों को बस्थानीय समर्थन मिल रहा है। 

खजुरिया का यह भी कहना है कि इसमें कोई दो राय नहीं कि राजोरी-पुंछ सहित जम्मू में दोबारा आतंकी रिवाइव कर रहे हैं। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को नई सोच के साथ इस पर काम करना चाहिए। 

पुंछ घटना के बाद एलओसी पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के बाद जम्मू संभाग की एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर अलर्ट कर दिया गया है। चूंकि सोमवार को स्वतंत्रता दिवस है तो पाक का सरहद पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर समारोह को प्रभावित करने की आशंका है।

इस साल गणतंत्र दिवस पर भी पाक की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। पुंछ में गणतंत्र दिवस के समारोह से लौट रहे लोगों पर उस पार से गोले बरसाए गए थे। इसमें कई लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed