फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Students seeking to postpone examination

NIT विवाद: गैर कश्मीरी छात्रों ने की परीक्षा स्थगित करने की मांग

Sun, 10 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 10 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Students seeking to postpone examination
कैंपस में इकट्ठा हुए गैर कश्मीरी छात्र - फोटो : Amar Ujala
एनआईटी में तनाव के बीच गैर कश्मीरी छात्रों ने हालात सामान्य होने तक परीक्षा तथा अन्य शैक्षिक गतिविधियों को स्थगित करने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा स्थगित कर कम से कम 10 दिन का समय दिया जाना चाहिए। हालांकि, मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से छात्रों की यह मांग खारिज कर दी गई है।
विज्ञापन


कालेज प्रशासन की ओर से वेबसाइट पर सोमवार से शुरू हो रही परीक्षा का कार्यक्रम तथा परीक्षा स्थान जारी कर दिया गया है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक शैक्षिक गतिविधियां स्थगित रखी जानी चाहिएं। शुक्रवार को डिप्टी सीएम तथा अन्य से मुलाकात के बाद भी अब तक नतीजा शून्य ही है।
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक वादा पूरा नहीं किया गया। छात्रों का कहना है कि वे कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं। वे सिर्फ अपने कॅरियर की सुरक्षा का आश्वासन चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कालेज में छात्राओं के हॉस्टल में आने के समय और त्योहार मनाने के लिए अनुमति लेने के संबंध में आपत्ति जताई गई थी। इस पर एनआईटी प्रशासन ने छात्राओं के हॉस्टल में आने के समय में बढोतरी करने के साथ ही पास व्यवस्था को खत्म कर दिया है। साथ ही त्योहार मनाने के लिए अब किसी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed