फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   second post-mortem examination of the bodies of young men in Tngpora

J&K: कब्र से निकालकर शव का हुआ पोस्टमार्टम, नहीं मिले गोली के घाव

Fri, 19 Aug 2016 12:28 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 19 Aug 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
second post-mortem examination of the bodies of young men in Tngpora
युवक के शव का दोबारा पोस्टमार्टम - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर के टेंगपोरा में युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वीरवार को युवक के शव को कब्र से निकालकर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम कर शव की बारीकी से जांच की गई। सूत्रों ने बताया कि सिटी स्कैन और एक्स-रे जांच के दौरान युवक के शव से केवल पेलेट गन के छर्रे मिले हैं। शरीर पर गोली का कोई निशान नहीं मिला है।
विज्ञापन


मृतक शब्बीर अहमद मीर के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि पुलिस टीम ने उनके घर में घुसकर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी।

SSP के नाम दो बार जारी हो चुका है गैर जमानती वारंट

second post-mortem examination of the bodies of young men in Tngpora
शव को अस्पताल ले जाते जवान - फोटो : Amar Ujala
कड़ी सुरक्षा के बीच वीरवार सुबह टेंगपोरा में कब्र से शव को निकाला गया। इसके बाद शिरीन बाग स्थित जीएमसी लाए गए शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मेडिकल बोर्ड के अलावा मृतक के परिवार वाले भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि टेंगपोरा के युवक के पिता ने सीजेएम (चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) की अदालत में पेश होकर पुलिस के डीएसपी सहित अन्य कर्मियों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। अदालत ने एसएसपी को डीएसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

दालती आदेश पर अमल न होने पर दो बार एसएसपी श्रीनगर के नाम गैर जमानती वारंट जारी किया गया। वहीं, आरोपी डीएसपी के बचाव में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उच्चतम न्यायालय की ओर से मृतक के शव को कब्र से निकालकर नये सिरे से पोस्टमार्टम का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed