{"_id":"5c62f82cbdec2273983655ee","slug":"santosh-trophy-second-day-uttar-pradesh-and-punjab-in-second-round","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: संतोष ट्रॉफी का दूसरा दिन, उत्तर प्रदेश और पंजाब अगले दौर में","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
जम्मू-कश्मीर: संतोष ट्रॉफी का दूसरा दिन, उत्तर प्रदेश और पंजाब अगले दौर में
Tue, 12 Feb 2019 10:15 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
संतोष ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में कटड़ा मैदान पर चल रही नार्थ जोन संतोष ट्रॉफी में दूसरे दिन मंगलवार को कांटे की टक्कर में उत्तर प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 1-0 पराजित किया। जबकि दूसरा मुकाबला लगभग एकतरफा रहा। पंजाब ने हरियाणा को आसानी से 3-1 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
पहला मैच उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बीच हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से ही एक दूसरे पर जोरदार आक्रमण जारी रखे, लेकिन दोनों ही तरफ से रक्षापंक्ति के मजबूत होने से पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने पर दोनों ओर से दबाव बनाने की कोशिश की गई परंतु मजबूत रक्षा पंक्ति आड़े आ गई।
लगातार कोशिशों के बीच 81वें मिनट में अंकुर कुमार सिंह ने शानदार मूव बनाते हुए बाल को गोल पोस्ट में डालकर टीम को 1-0 से जीत दिलाई। अंकुर व फैजी अब्बास को येलो कार्ड दिखाया गया।

पंजाब ने हरियाणा को 3-1 से हराया
दूसरे मैच में पंजाब ने हरियाणा को 3-1 से मात दी। इस मुकाबले में भी दोनों ओर से रक्षापंक्ति मजबूत होने से पहले हाफ में कोई भी खिलाड़ी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाया। दूसरे हाफ में परमजीत सिंह ने 51वें मिनट में शानदार गोल ठोककर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद अन्य खिलाड़ियों ने जोश दिखाया और मैच के 68वें व 82वें मिनट में जसप्रीत सिंह ने शानदार गोल ठोककर टीम को 3-1 से जीत दिलाई। जसप्रीत को 28वें मिनट में येलो कार्ड दिखाया गया। हरियाणा की ओर से प्रवीण डुल को 65वें मिनट में एक सफलता मिली। लेकिन अन्य कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया। टीम की ओर से कृष्ण कुमार को 77वें मिनट में येलो कार्ड दिखाया गया।
आज दो मुकाबले
बुधवार को ग्रुप बी से दो मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें दिल्ली का सामना मेजबान जम्मू-कश्मीर की टीम से होगा, जबकि दूसरा मुकाबला उत्तराखंड और चंडीगढ़ में होगा।