फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   santosh trophy: jammu kashmir team lost its match from Delhi doing self goal

संतोष ट्रॉफी: 39वें मिनट में विवेक गुलाटी ने किया सेल्फ गोल, जेएंडके पराजित

Wed, 13 Feb 2019 09:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 13 Feb 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
santosh trophy: jammu kashmir team lost its match from Delhi doing self goal
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कांपलेक्स में चल रही 73वीं नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप संतोष ट्राफी में बुधवार को दिल्ली ने मेजबान जम्मू-कश्मीर को 2-0 से पराजित किया। दिल्ली की जीत मे मेजबान टीम के विवेक गुलाटी के सेल्फ गोल का भी योगदान रहा।  
विज्ञापन


वहीं, चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को 4-1 से मात दी। यह उत्तराखंड की लगातार दूसरी हार है। इस जीत के साथ छह अंक लेकर दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


बुधवार को पहला मैच मेजबान जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच हुआ। मैच की शुरुआत से ही दिल्ली की टीम मेजबानों पर हावी रही। मैच के 13वें मिनट में दिल्ली के तुषार चौधरी ने गोल दागकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। मैच के 39 मिनट में जेएंडके के विवेक गुलाटी की चूक टीम को भारी पड़ी। उन्होंने 39वें मिनट सेल्फ गोल कर दिया। इससे दिल्ली 2-0 से आगे हो गई। मेहमानों ने इस बढ़त को अंतिम समय तक बनाए रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को 4-1 से मात दी। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी। उत्तराखंड की ओर से दूसरे हाफ में चिराग नेगी ने 49 वें मिनट में शानदार गोल ठोककर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद चंडीगढ़ ने शानदार वापसी करते हुए 47वें, 73वें, 54वें और 86वें मिनट में गोल ठोंक कर मुकाबला जीत लिया। चंडीगढ़ की ओर से अमित कुमार ने दो ,देवेंद्र सिंह और  गौरव नेगी ने एक-एक गोल दागे। 

इस मौके पर स्पोर्ट्स डायरेक्टर श्राइन बोर्ड अशोक कुमार, एसएसपी जीआरपी रंजीत सिंह संब्याल, एसडीपीओ बोधराज, होटल व रेस्तरा संघ कटड़ा के प्रधान राकेश वजीर सहित अन्य खेल व श्राइन बोर्ड के अधिकारी मौजूद थे।

 

आज के मुकाबले

वीरवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें हरियाणा का सामना उत्तर प्रदेश से होगा। दूसरे मुकाबले में हिमाचल और पंजाब के बीच भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed