फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ruckus on Sadhvi Prachi statement in the Legislative Council

साध्वा प्राची के बयान पर विधान परिषद में हंगामा

Wed, 08 Jun 2016 09:11 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Wed, 08 Jun 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
ruckus on Sadhvi Prachi statement in the Legislative Council
साध्वी प्राची - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर विधान परिषद में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची के देश को मुस्लिमों से मुक्त कराने के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। मंगलवार को साध्वी प्राची ने एक बयान में कहा था कि अब समय आ गया है कि भारत को मुस्लिम विहीन बनाया जाए।  
विज्ञापन


परिषद में कार्यवाही शुरू होते ही यह मामला नेशनल कांफ्रेंस के एमएलसी शहनाज गनेई ने उठाया। उन्होंने सदन से साध्वी के इस बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करने की मांग की। उनके समर्थन में नेकां के अन्य सदस्यों के साथ कांग्रेस के भी एमएलसी खड़े हो गए। उन्होंने भी सदन से निंदा प्रस्ताव पास करने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान सत्तापक्ष के कुछ सदस्यों के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। शोर शराबे के बीच चेयरमैन ने सभी सदस्यों से कहा कि वे इस मामले को शून्य काल में उठाएं, लेकिन, शोर-शराबा जारी रहा। इस हंगामे के बीच शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि देश मुसलमानों के बिना अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी का बयान अखबारों में प्रकाशित खबर के आधार पर है। मुसलमान इस देश में बराबरी के हक साथ रहते हैं। इसलिए इस सवाल पर सदन को विभाजित नहीं किया जा सकता। हमारा राज्य कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में हमें जैसे को तैसा की तर्ज पर उत्तेजित होने की बजाय अपनी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed