फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Peace in the Valley on Sunday

कश्मीर घाटी में पटरी पर लौटने लगी जिंदगी

Sun, 17 Apr 2016 09:14 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 17 Apr 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
Peace in the Valley on Sunday
सभी इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI
हंदवाड़ा तथा कुपवाड़ा की घटनाओं को लेकर पिछले पांच दिनों से अशांत चल रही घाटी के ज्यादातर हिस्सों में रविवार को शांति कायम रही। हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में अब भी पाबंदियां जारी हैं, जबकि श्रीनगर से पाबंदियां हटा ली गईं हैं।
विज्ञापन


शनिवार को किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन या हड़ताल नहीं होने से पाबंदियां हटाईं गईं। हालांकि पूरी घाटी में इंटरनेट सेवा पर अब भी रोक है। सूत्रों के मुताबिक देर रात के बाद इंटरनेट सेवा बहाल की जा सकती है। वहीं बनिहाल तथा बारामुला के बीच ट्रेन सेवा भी रविवार को बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एहतियातन इंटरनेट सेवा पर रोक जारी है ताकि शरारती तत्व किसी प्रकार की अफवाह फैलाकर माहौल न बिगाड़ पाएं। बंद के दौरान रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका में सेवाएं स्थगित कर दी गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में छह द‌िन बाद खुलीं दुकानें

Peace in the Valley on Sunday
जनजीवन हुआ सामान्य - फोटो : PTI
उधर, रविवार को किसी भी अलगाववादी संगठन की ओर से हड़ताल का आह्वान न किए जाने की वजह से जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। श्रीनगर में रविवार को छह दिन बाद दुकानें, पेट्रोल पंप तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले।

आसपास के जिलों में भी बाजार खुले। सार्वजनिक वाहन भी सड़कों पर दिखे। ज्ञात हो कि हंदवाड़ा तथा कुपवाड़ा में उपद्रव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से की गई फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई थी।

​इससे पूरी घाटी में तनाव की स्थिति रही। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने शनिवार को कुपवाड़ा पहुंचकर हालात की समीक्षा की थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हर हाल में एसओपी का पालन करने का सेना तथा पुलिस को निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed