{"_id":"5808c04c4f1c1b642e705042","slug":"pak-voilated-ceasefire-on-international-border-infiltration-retaliated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक ने सीजफायर तोड़ा, कवर फायर से घुसपैठ की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक ने सीजफायर तोड़ा, कवर फायर से घुसपैठ की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 20 Oct 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
मोर्चा संभाल जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देख पाकिस्तान ने इस बार अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से घुसपैठ कराने की कोशिश की। हीरानगर सेक्टर में बाकायदा कवर फायर देकर आतंकियों को तारबंदी के इस पार दाखिल कराने की कोशिश को बीएसएफ ने एन मौके पर नाकाम कर दिया। बुधवार देर रात पंद्रह मिनट तक फायरिंग के दौरान एक आतंकी के घायल होने की भी खबर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रात करीब 11.45 बजे बीएसएफ ने बोबिया अग्रिम चौकी के सामने तारबंदी के उस पार पांच लोगों की हलचल भांपी। थर्मल इमेजर पर पांच घुसपैठियों का समूह अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय क्षेत्र में घुसता नजर आया। कुछ मीटर भीतर घुस आए घुसपैठियों के दल को चिन्हित करने के लिए बीएसएफ ने रोशन गोले (पैरा लाइट्स) दागे।
विज्ञापन
इसके बाद पाकिस्तान की ओर से घुसपैठियाें को कवर फायर दिया गया। जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने भी ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। लगभग पंद्रह मिनट तक जारी रही गोलीबारी के दौरान घुसपैठियों ने एक ग्रेनेड भी दागा जो आईबी के पिल्लर नंबर 95 के नजदीक फटा। आतंकियों को कवर फायर देने के लिए पाकिस्तान की ओर से मोर्टार के दो गोले दागे गए।
विज्ञापन
सेना लगातार कर रही है आतंकियों की तलाश
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
आतंकियों के चीन से कनेक्शन उजागर होने के बाद सेना और सुरक्षा बलों ने पूरे कश्मीर में त्रिस्तरीय आपरेशन शुरू किया है। इसके तहत एलओसी और बार्डर पर सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने के साथ ही घाटी में छिपे आतंकियों और उनके संरक्षकों की तलाश तेज कर दी गई है।
त्रिस्तरीय अभियान में घुसपैठ को विफल करना भी शामिल है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि घुसपैठ में सफल रहे आतंकी चीनी हथियारों की बड़ी खेप लेकर आए हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान ने भारतीय सेना पर चीन में बने मोर्टार भी दागे थे । इससे पता चला है कि सीजफायर उल्लंघन के दौरान भी पाकिस्तानी रेंजर और सेना चीनी हथियारों का इस्तेमाल कर रहे है। बीते दिनों बारामुला में आतंकियों के कैंप से पाकिस्तानी झंडा बरामद हुआ था ।
त्रिस्तरीय अभियान में घुसपैठ को विफल करना भी शामिल है। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि घुसपैठ में सफल रहे आतंकी चीनी हथियारों की बड़ी खेप लेकर आए हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान ने भारतीय सेना पर चीन में बने मोर्टार भी दागे थे । इससे पता चला है कि सीजफायर उल्लंघन के दौरान भी पाकिस्तानी रेंजर और सेना चीनी हथियारों का इस्तेमाल कर रहे है। बीते दिनों बारामुला में आतंकियों के कैंप से पाकिस्तानी झंडा बरामद हुआ था ।