फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   muslim community celebrated kashmiri pandits marriage in pulwama

दक्षिणी कश्मीर में इंसानियत और कश्मीरियत की जिंदा मिसाल सामने आई

Sat, 13 Aug 2016 11:09 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 13 Aug 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
muslim community celebrated  kashmiri pandits marriage in pulwama
- फोटो : Getty

कश्मीर में तनावपूर्ण हालात के बीच सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देती खबर आई है। दक्षिण कश्मीर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक कश्मीरी पंडित युवती की शादी हर्षोल्लास से रचाई। जहां एक ओर बिगड़े हालात के चलते अधिकतर शादियां रद्द कर दी गईं।  

विज्ञापन


वहीं मां-बाप को खो चुकी कश्मीरी पंडित युवती शानू कुमारी का मुस्लिम समुदाय के स्थानीय लोगों के सहयोग से कराया गया। इस शादी में शामिल होने के लिए भले ही जम्मू से उनके रिश्तेदार नहीं पहुंच सके, पर यह कमी भी स्थानीय लोगों ने पूरी कर दी। 
विज्ञापन


कश्मीरियत की यह जिंदा मिसाल पुलवामा जिले के वुयन गांव में देखने को मिली। यहां के स्थानीय लोगों ने न सिर्फ इस दुल्हन का ब्याह धूमधाम से रचाया, बल्कि शादी की हर जरूरी सामग्री भी मुहैया कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तनावपूर्ण हालात के बीच कश्मीरी पंडित युवती की शादी

muslim community celebrated  kashmiri pandits marriage in pulwama

इसमें दुल्हन का जोड़ा, सोने के जेवर आदि शामिल थे। हालांकि, कश्मीर में मौजूदा स्थिति को लेकर शानू और उसके भाई काफी चिंतित थे और असमंजस में थे कि ब्याह हो पाएगा या नहीं, लेकिन सदियों से चले आ रहे भाईचारे ने उनकी सभी परेशानियां दूर कर दीं।

स्थानीय निवासी मोहम्मद इस्माइल के अनुसार भाई-बहन शादी की तैयारियों को लेकर काफी चिंतित थे। सोच रहे थे कि इन खराब हालात में तैयारियां कैसी पूरी की जाएंगी। जैसे ही यह बात स्थानीय मोहल्ला कमेटी को पता चली तो स्थानीय युवाओं की सहायता से दिन-रात एक कर और दुश्वारियों का सामना करते हुए सभी तैयारियां पूरी की गईं। 

11 अगस्त को धूमधाम से शादी हो गई। शादी में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने भी रिवायती कश्मीरी गाने (वनवुन) गाए और खुशनुमा माहौल बना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed