फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Mehbooba Mufti meeting with officials

महबूबा मुफ्ती ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Sat, 09 Apr 2016 09:24 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti meeting with officials
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद शनिवार को पहली बार महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। श्रीनगर के एसकेआईसीसी में आयोजित इस बैठक में डिवीजनल कमिश्नर कश्मीर डा. असगर सामून, पुलिस महानिदेशक के. राजिंद्रा के अलावा कश्मीर के सभी जिलों के जिला आयुक्त और एसएसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अन्य कई संबंधित अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रशासनिक मुद्दों के अलावा कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। बैठक के दौरान महबूबा मुफ्ती ने सभी जिला आयुक्तों को निर्देश दिए कि वह हर सप्ताह मंगलवार और गुरुवार को 3 घंटे लोगों के लिए बचाएं और उनसे मुलाकात कर उनकी सुनवाई करें।
विज्ञापन


इन दो दिनों में उनके वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोई बैठक नहीं बुलाई जाएगी और यह कदम केवल लोगों और सरकार के बीच दूरियों को दूर करने के उद्देश्य से उठाया गया है। बैठक के दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह तीन महत्वपूर्ण बातें पर हमेशा से जोर देती आई हैं, जो बदलाव के लिए चाबी है और वो हैं सुशासन, पारदर्शिता और जवाब देही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अपने इलाकों में हो रही चीजों के लिए संबंधित जिला आयुक्त और एसएसपी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में शामिल होने से पहले उनका स्वागत आला अधिकारियों द्वारा गुलदस्ते से किया गया लेकिन उन्होंने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उन्हें यह प्रोटोकाल पसंद नहीं। इसके अलावा बैठक संपन्न होने के बाद वह मीडिया से भी बचती दिखी जो काफी समय तक एसकेआईसीसी के बाहर उनका इंतजार कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed