फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   kargil war 24 july 1999, pakistani laying landmine

कारगिल गाथा: करारी हार से बौखलाए पाकिस्तानी लैंडमाइन बिछाकर भागे

Mon, 25 Jul 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 25 Jul 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
kargil war 24 july 1999, pakistani laying landmine
- फोटो : ADGPI

करारी हार मिलने से बौखलाए पाकिस्तानी घुसपैठिए एलओसी पार लौटते समय भी भारतीय सेना को नुकसान पहुंचाने का मंसूबा नहीं छोड़ पाए। एलओसी से सटे पर्वतीय इलाके में छिपे और घातक लगाकर बैठे घुसपैठियों को जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो उन्हें लौटना पड़ा। 

विज्ञापन


लेकिन, जाते-जाते इलाके में माइनें बिछाने से बाज नहीं आए। जुलु टाप को दुश्मन के कब्जे से छुड़ाकर क्लीयर करने के लिए 3/3 गोरखा राइफल्स की डेल्टा कंपनी ने सूझबूझ से जुलु बेस को वापस हासिल कर लिया। 
विज्ञापन


भारतीय सेना से खुद को घिरते देख दुश्मन ने जुलु टाप खाली कर दिया, लेकिन भारतीय सेना की टुकड़ी के लिए सैकड़ों माइनें बिछा दी गई थीं। सावधानीपूर्वक पूरे इलाके को सेनिटाइज करने के लिए विशेष आपरेशन चलाया गया। इस दौरान इलाके से 550 माइनें सुरक्षित निकाल ली गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माइन बिछाकर भाग खड़े हुए थे घुसपैठिए

kargil war 24 july 1999, pakistani laying landmine

9 पैरा (स्पेशल फोर्स) की टीम ने माइनफील्ड के बीच से निकलते हुए रस्सियों के सहारे चढ़ाई की। मेजर सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने आखिरकार जुलु टॉप तक पहुंच बनाकर उस पर कब्जा कर लिया। इससे पूर्व जुलु स्पर भी कब्जा करने का मिशन पूरा कर लिया गया। 

चार्ली कंपनी ने कैप्टन एच गुरंग के नेतृत्व में जुलु स्पर पर दुश्मन की गोलाबारी का करारा जवाब दिया। मेजर एस सैनी ने दुश्मन की एक पोजीशन को खाली करवा लिया। वहीं डेल्टा कंपनी ने मेजर पल्लव मिश्रा के नेतृत्व में अभियान को आगे बढ़ाया। 

आर्टीलरी अफसर कैप्टन एनएस मेहरा की टुकड़ी ने टारगेट क्षेत्र पर जमकर हमले बोले। दुश्मन ने लगातार जवाबी हमला किया, लेकिन डेल्टा कंपनी ने अपना टारगेट हासिल करने में कामयाबी हासिल कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed