{"_id":"57376ac24f1c1b577991a433","slug":"jaish-militant-arrested-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया जैश का फिदायीन हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया जैश का फिदायीन हमलावर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 15 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आतंकी का आधार कार्ड
- फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार को पुलिस और सेना के हाथ बड़ी सफलता लगी। बारामुला के हाजीबल इलाके से सुरक्षा बलों ने पीओके (मुजफ्फराबाद) के रहने वाले फिदायीन को धर दबोचा। इसकी पहचान अब्दुल रहमान के रूप में हुई है।
उसके पास से आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। हालांकि, आधार कार्ड (नंबर 647856225315) पर उसका नाम शब्बीर अहमद खान पुत्र गुलाम रसूल खान लिखा है।
उल्लेखनीय है कि पठानकोट एयरबेस पर जैश-ए- मोहम्मद के आतंकियों ने ही हमला किया था। प्राथमिक जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि अब्दुल रहमान भी पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले छह मेंबर ग्रुप का सदस्य है।

Trending Videos
आतंकी के पास मिला आधार कार्ड असली या फर्जी?
आतंकवादी
- फोटो : FILE
पुख्ता सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा 46 राष्ट्रीय रायफल्स ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे पकड़ा। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आधार कार्ड फर्जी है या फिर जैश आतंकी इसे बनवाने में सफल रहा है।
अब्दुल रहमान जैश का दूसरा आतंकी है जिसे पकड़ने में सुरक्षा एजेंसियों को सफलता मिली है। फरवरी में बारामुला के ही कानिसपुरा से जैश आतंकी मोहम्मद सिद्दीक को गिरफ्तार किया गया था।
18 वर्ष का मोहम्मद सिद्दीक सियालकोट का है जो जैश के फिदायीन दस्ते का सदस्य था। एलओसी पर टंगधार में आर्मी कैंप पर हमले के बाद वह फरार हो गया था। उसके पास से भी आधार कार्ड बरामद किया गया था। आधार तथा वोटर कार्ड आतंकियों को सुरक्षा बलों की जांच से बच निकलने में मदद करता है।