फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   INTELLIGENCE OFFICERS MONITORING THE TROOPS IN JAMMU AND KASHMIR

भारत में खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं कई पुलिस अफसर

Sat, 22 Oct 2016 01:23 PM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 22 Oct 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
INTELLIGENCE OFFICERS MONITORING THE TROOPS IN JAMMU AND KASHMIR
isi - फोटो : File Photo

सैन्य ठिकानों तथा जवानों की तैनाती जैसी महत्वपूर्ण सूचनाएं लीक कर पाकिस्तान को भेजे जाने की साजिश के खुलासे ने खुफिया तंत्र की नींद उड़ा दी है। आईएसआई के कथित भेदिए पुलिस अफसर रडार पर हैं। रियासत के संवेदनशील इलाकों में तैनात कुछ पुलिस अफसरों के फोन सर्विलांस पर हैं।

विज्ञापन


उनकी गतिविधियों पर खुफिया निगाह भी रखी जा रही है। सूत्रों की मानें तो कुछ और पुलिस अफसर घेरे में आ सकते हैं। श्रीनगर में पिछले दिनों तैनाती संबंधी सूचना लीक होने की खबर के बाद एक डीएसपी रैंक के अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार खुफिया विभाग के पास इस बात के पुख्ता इनपुट हैं कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई लगातार सैन्य प्रतिष्ठानों तथा सैन्य गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। कुछ अन्य महकमों के लोगों सहित पुलि के कुछ अफसर भी आईएसआई के भेदिए बन कर महत्वपूर्ण सूचनाएं लीक कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिश

INTELLIGENCE OFFICERS MONITORING THE TROOPS IN JAMMU AND KASHMIR
आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिश - फोटो : demo
आईएसआई द्वारा एलओसी तथा आईबी पर सुरक्षा प्रबंधों के अलावा सैन्य प्रतिष्ठानों तथा उनकी सुरक्षा के बारे में सुरागकशी की जा रही है। अधिक संख्या में आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिश की जा रही है। उड़ी हमले के बाद जांच में सूचनाएं लीक होने के संकेत भी मिले थे।

कहा गया था कि कंपनी के बदलने की सटीक सूचना के आधार पर ही हमला किया गया। पाकिस्तान लगातार घाटी में हिंसा तथा आतंकी हमलों को प्रायोजित कर रहा है। फर्जी आईपी के जरिये फोन कॉल से भी आईएसआई द्वारा अहम सूचनाएं जुटाने का मामला भी सामने आ चुका है। 
 

खंगाला जा रहा है पाक कनेक्शन

INTELLIGENCE OFFICERS MONITORING THE TROOPS IN JAMMU AND KASHMIR
पाकिस्तानी कनेक्शन - फोटो : Demo Pic.
पुलिस के एक आला अधिकारी का कहना है कि निलंबित पुलिस अफसर से पूछताछ भी की जा रही है। उसका पाकिस्तान कनेक्शन खंगाला जा रहा है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं कोई रैकेट तो काम नहीं कर रहा है।

अधिकारी की मानें तो इस निलंबित अफसर पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। पुख्ता सबूत मिलने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने फर्जी आईपी एड्रेस के जरिये पुलिस अधिकारियों को फोन करके सेना और सुरक्षा से जु़ड़ी खुफिया जानकारी जुटाने की कोशिश की थी । 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed