फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   heavy rain in kashmir valley

जम्मू में राहत, घाटी से रुठे इंद्रदेव 

Sun, 03 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 03 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in kashmir valley
- फोटो : concept photo

मानसून के सक्रिय होने से जम्मू में गर्मी और उमस से राहत मिली है। यहां पिछले चौबीस घंटों में 46.7 मिलीमीटर बारिश के साथ शनिवार को दिन का पारा सामान्य से नौ डिग्री गिरकर 29.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। संभाग के अन्य हिस्सों में भी पारा 5-6 डिग्री नीचे चला गया है। 

विज्ञापन


लेकिन घाटी से इंद्रदेव अभी रुठे हुए हैं। ग्रीष्मकालीन श्रीनगर में दिन का पारा 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले एक हफ्ते से तापमान लगातार 30 डिग्री से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू के कई हिस्सों में बारिश होगी। इसके असर कश्मीर और लद्दाख में भी दिखेगा। 
विज्ञापन


जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। लेकिन देर तक चली इस बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई। दिन चढ़ने के साथ बारिश रुक गई, मगर बादल छाए रहे। गत दिवस तेज आंधी और बारिश से दूसरे दिन भी जगह जगह पेड़ों को हटाने का काम जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह पेड़ गिरने से जम्मू विश्वविद्यालय में बिजली सप्लाई प्रभावित रही। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री गिरकर 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दो डिग्री अधिक 27.2, गुलमर्ग में दो डिग्री अधिक 24.4, लेह में 30.2 और कारगिल में 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। 


बिजली गिरने से बच्ची की मौत
बिजली गिरने से रामनगर के बाड़ी गांव में एक बच्ची की मौत हो गई। इसकी पहचान रेवा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी अचानक जोरदार आवाज के साथ बिजली घर के आगे गिरी और बच्ची उसकी चपेट में आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed