{"_id":"580910704f1c1b592c70578b","slug":"granades-found-in-jammu-and-kashmir-while-digging-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के राजोरी में सड़क की खुदाई के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के राजोरी में सड़क की खुदाई के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड हुए बरामद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी-दरहाल सड़क मार्ग स्थित शहर के दरहाली क्षेत्र में वीरवार को रोड कटिंग के दौरान जमीन से हथियारों का जखीरा बरामद हो गया। यहां से बरामद 15 ग्रेनेड नष्ट कर दिए गए। रात हो जाने के कारण सभी विस्फोटक नष्ट नहीं किए जा सके। शुक्रवार की सुबह इन्हें नष्ट किया जाएगा। विस्फोटक के विषय में छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार रोड कटिंग करते समय जेसीबी के प्रयोग से जब जमीन को खोदा जा रहा था तो अचानक धुआं उठना शुरू हो गया। चालक ने अपने अन्य साथियों को बताया व पुलिस को सूचित किया। डीएसपी ऑपरेशन इफ्तिकार कुरेशी पुलिस की एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही समय में सेना की 48आरआर के जवान भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रोड कटिंग करते समय जेसीबी के प्रयोग से जब जमीन को खोदा जा रहा था तो अचानक धुआं उठना शुरू हो गया। चालक ने अपने अन्य साथियों को बताया व पुलिस को सूचित किया। डीएसपी ऑपरेशन इफ्तिकार कुरेशी पुलिस की एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही समय में सेना की 48आरआर के जवान भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रेनेड हुए बरामद
- फोटो : Amar Ujala
बम रोधी दस्ते को बुलाकर शाम तक करीब 15 हैंड ग्रेनेडों को नष्ट कर दिया गया। रात होने के कारण बाकी को नष्ट करने का काम सुबह के लिए छोड़ दिया गया है। डीएसपी ऑपरेशन ने बताया कि पूरे इलाके को घेरे में लिया हुआ है ।
बिस्फोटकों की बरामदगी के बाद किसी को भी विस्फोटकों के पास नहीं जाने दिया जा रहा। रात में भी पुलिस व सेना के जवानों ने वहां निगरानी की । शुक्रवार को ये सभी बिस्फोटक पूरी तरह से नष्ट कर दिए जाएंगे।
बिस्फोटकों की बरामदगी के बाद किसी को भी विस्फोटकों के पास नहीं जाने दिया जा रहा। रात में भी पुलिस व सेना के जवानों ने वहां निगरानी की । शुक्रवार को ये सभी बिस्फोटक पूरी तरह से नष्ट कर दिए जाएंगे।