{"_id":"57e371ae4f1c1b2856a839c2","slug":"encounter-between-army-and-terrorist-at-bandipora","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, एक और आतंकी ढेर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, एक और आतंकी ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 23 Sep 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
encounter
- फोटो : PTI
उड़ी हमले के बाद सेना द्वारा घाटी में आतंकियों के खिलाफ सख्त आपरेशन जारी है । कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदीपोरा में जारी इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है । सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ आज सुबह से ही जारी है ।
विज्ञापन
कल सेना,जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में आज त्राल जिले के कमला फॉरेस्ट में सेना ने आतंकियों के एक ठिकाने को नष्ट कर दिया । सेना को इस आतंकी पनाहगार से भारी मात्रा में घातक हथियार बरामद हुए थे ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को भी उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 10 आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था । सेना की इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में सेना द्वारा काम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया गया था । वहीं नौगाम में भी सेना और आतंकियो के बीच ऑपरेशन में सेना का एक जवान शहीद हो गया था ।#FLASH Encounter between security personnel & terrorists begins in Bandipora district (J&K); 1 terrorist killed. Operation underway.
— ANI (@ANI_news) September 22, 2016विज्ञापन
विज्ञापन
कल सेना,जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में आज त्राल जिले के कमला फॉरेस्ट में सेना ने आतंकियों के एक ठिकाने को नष्ट कर दिया । सेना को इस आतंकी पनाहगार से भारी मात्रा में घातक हथियार बरामद हुए थे ।
Trending Videos
दो आतंकियों के घायल होने की खबर
encounter
- फोटो : PTI
सूत्रों के हवाले से आ रही जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को कश्मीर के बांदीपोरा में सुबह 4-5 आतंकियों के घुसपैठ की जानकारी मिली थी । जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा ये आपरेशन चलाया गया था । सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया हे जबकि दो अन्य आतंकी घायल हैं ।