फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   encounter between army and terrorist at bandipora

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, एक और आतंकी ढेर

Fri, 23 Sep 2016 05:24 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 23 Sep 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
encounter between army and terrorist at bandipora
encounter - फोटो : PTI
उड़ी हमले के बाद सेना द्वारा घाटी में आतंकियों के खिलाफ सख्त आपरेशन जारी है । कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदीपोरा में जारी इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है । सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ आज सुबह से ही जारी है । 
विज्ञापन

  गौरतलब है कि मंगलवार को भी उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 10 आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था । सेना की इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में सेना द्वारा काम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया गया था । वहीं नौगाम में भी सेना और आतंकियो के बीच ऑपरेशन में सेना का एक जवान शहीद हो गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल सेना,जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में आज त्राल जिले के कमला फॉरेस्ट में सेना ने आतंकियों के एक ठिकाने को नष्ट कर दिया । सेना को इस आतंकी पनाहगार से भारी मात्रा में घातक हथियार बरामद हुए थे । 

दो आतंकियों के घायल होने की खबर

encounter between army and terrorist at bandipora
encounter - फोटो : PTI
सूत्रों के हवाले से आ रही जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को कश्मीर के बांदीपोरा में सुबह 4-5 आतंकियों के घुसपैठ की जानकारी मिली थी । जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा ये आपरेशन चलाया गया था । सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया हे जबकि दो अन्य आतंकी घायल हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed