{"_id":"570a5d0f4f1c1ba153c810de","slug":"earthquake-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में भूकंप के झटके, घरों से निकले सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में भूकंप के झटके, घरों से निकले सहमे लोग
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 10 Apr 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में रविवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। 20-30 सेकंड के लिए आए इस भूकंप से उत्तरी कश्मीर के कई घरों में दरारें आ गईं। श्रीनगर में एक घर का कुछ हिस्सा गिर गया। हालांकि, जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर हिंदुकुश क्षेत्र था। यह जमीन के 190 किलोमीटर नीचे था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता थी। जिसके झटके यहां महसूस किए गए।
तेज झटके महसूस होने के बाद लोग घरों के बाहर निकल आए। इसका असर घाटी में ज्यादा दिखा। श्रीनगर सहित घाटी के सभी जिलों में लोग झटकों से सहम गए। बच्चों पर इसका ज्यादा असर दिखा। लोग खुले मैदानों की ओर भागने लगे। बाजारों में अफरा-तफरी रही।
विज्ञापन
दुकानदार अपने प्रतिष्ठान छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में भी ऐसे ही हालात रहे। भूकंप के दौरान लोगों ने देवी देवताओं को याद करके कुशल मंगल की कामना की। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर भूकंप की दृष्टि से अत्यंत ही संवेदनशील क्षेत्र में आता है।