{"_id":"571b946f4f1c1b953f8b45f2","slug":"department-of-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने में जुटा पर्यटन विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने में जुटा पर्यटन विभाग
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 23 Apr 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
गुलमर्ग
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में एनआईटी विवाद और हंदवाड़ा में हुए बवाल के बाद पर्यटन क्षेत्र पर पड़े प्रभाव को दूर करने के लिए कश्मीर में पर्यटन विभाग जी जान से जुट गया है। ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षित करने के लिए विभाग कई कार्यक्रम आयोजित करवा रहा है। विभाग के अनुसार भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
श्रीनगर में हाल ही में आयोजित शिकारा फेस्टिवल के बाद शनिवार को कश्मीर का ताज कहलाए जाने वाले गुलमर्ग के अफरवट में पर्यटन विभाग द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के निदेशक महमूद शाह, मशहूर फिल्म अभिनेता और निर्देशक इमरान खान के अलावा अन्य कई हस्तियां मौजूद रही।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग के निदेशक महमूद शाह ने कहा कि इस बार पर्यटन विभाग ने काफी मेहनत की और देश विदेश में कश्मीर का प्रमोशन किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक कश्मीर आएं। साथ ही विभाग द्वारा बनाए गए प्रमोशनल कैलेंडर के अंतर्गत विभिन कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उद्देश्य है कि पर्यटकों को कश्मीर की ओर लुभाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान स्कींग, स्नो स्कूटर दौड़, स्लेज दौड़ के साथ कई कल्चरल कार्यक्रम आयोजित होंगे, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले। फिल्म अभिनेता इमरान खान ने कहा कि कश्मीर जैसी सुंदरता कहीं भी नहीं देखने को मिलेगी।
लोगों को यहां एक बार जरूर आना चाहिए। इमरान के अनुसार जहां देश भर में गर्मी की तपन ने लोगों को बेहाल कर दिया है वहीं कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है। अफरवत में अभी भी करीब 4 फीट से अधिक बर्फ है और आज भी वहां ताजा बर्फबारी हो रही थी, जिसका पर्यटकों ने खूब लुत्फ लिया।