फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   delegation of jk opposition parties led by omar abdullah to meet

'PM मोदी से पेलेट गन पर रोक लगाने की मांग'

Mon, 22 Aug 2016 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/जम्मू
टीम डिजिटल/जम्मू Updated Mon, 22 Aug 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
delegation of jk opposition parties led by omar abdullah to meet
बैठक में मौजूद विपक्षी दल के नेता - फोटो : PTI
कश्मीर हिंसा को लेकर जम्मू-कश्मीर के विपक्षी दलों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें हालात की जानकारी दी।
विज्ञापन


20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से कश्मीर मसले को लेकर सभी पक्षों से बात करने पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर में सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे पेलेट गन पर रोक लगाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर उब्दुल्ला ने पीएम से कहा कि अगर कश्मीर में हालात जल्द नियंत्रित नहीं हुए तो वहां के युवाओं में अलगाव की भावना और बढ़ेगी।
विज्ञापन

आग में घी डालने का काम कर रहे अलगाववादी

delegation of jk opposition parties led by omar abdullah to meet
राष्ट्रपति से मुलाकात करते विपक्षी दल के नेता - फोटो : PTI
उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि ये बात सभी जानते हैं कि अलगाववादी आग में घी डालने का काम कर रहे हैं लेकिन हमें ये समझने की जरूरत है कि आखिर कश्मीर अशांत क्यों हैं। कश्मीर हिंसा को लेकर प्रतिनिधिमंडल से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा।

गौरतलब है कि आठ जुलाई को हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा का दौर जारी है। जिसको लेकर राज्य के विपक्ष के नेता राष्ट्रपति, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिल चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष से कश्मीर के मौजूदा हालात पर चर्चा के दौरान कश्मीर में जारी हिंसा को राष्ट्रीय स्तर की समस्या की तर्ज पर गंभीरता से लेने और इसका समाधान किए जाने पर जोर दिया था।

वहीं इस संबंध में भाजपा का कहना है कि विपक्षी दल कश्मीर हिंसा को लेकर राजनीति कर रहे हैं। वे नहीं चाहते कि भाजपा-पीडीपी की सरकार स्थिर रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed